Budget 2020: सरकार कर सकती है टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव, इन्हें होगा फायदा

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करने की तैयारी में जुटी हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि टैक्स स्लैब को लेकर वित्त मंत्री इस बार बड़ी राहत दे सकती है। जी हां, अगर आपकी सालाना आमदनी 20 लाख रुपए तक है तो अगले वर्ष से आपको आयकर में बड़ी राहत मिल सकती है। सीएनबीसी आवाज की खबर की मानें तो 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। वित्त मंत्री इस बार के आम बजट में टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही हैं।

Recommended Video

    Budget 2020: Income Tax slab में हो सकता है बड़ा बदलाव | Oneindia Hindi
    टैक्स स्लैब में बदलाव

    टैक्स स्लैब में बदलाव

    गौरतलब है कि वित्त मंत्री ने हाल ही में आयकर में कटौती के संकेत दिए थे। जब उनसे टैक्स रेट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि आयकर को ज्यादा तर्कसंगत बनाने के लिए तमाम विकल्पों व उपायों पर हम विचार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जिन लोगों की वार्षिक कमाई 7 लाख रुपए तक की होती है उन्हें 5 फीसदी का टैक्स देने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। मौजूदा समय की बात करें तो 5 लाख रुपए तक की कमाई करने वालों को 5 फीसदी टैक्स देना पड़ता है। वहीं 7-10 या 12 लाख रुपए की कमाई पर 10 फीसदी टैक्स लगता है।

    10 लाख से उपर की स्लैब

    10 लाख से उपर की स्लैब

    10 से 20 लाख रुपए तक की कुल कमाई पर 20 फीसदी कर का प्रस्ताव है, जबकि मौजूदा समय में 10 लाख रुपए से अधिक की कमाई पर 30 फीसदी टैक्स लगता है। वहीं 20 लाख से 10 करोड़ रुपए तक की कमई पर 30 फीसदी के टैक्स का प्रस्ताव है, साथ ही 10 करोड़ से ज्यादा कमाने वालों पर 35 फीसदी के टैक्स का प्रस्ताव है।

    2.5 लाख से अधिक कमाई वालों पर टैक्स

    2.5 लाख से अधिक कमाई वालों पर टैक्स

    बता दें कि मौजूदा टैक्स स्लैब के अनुसार अगर किसी भी व्यक्ति की सालाना आय 2.5 लाख रुपए या उससे अधिक है तो वह आयकर के दायरे में आते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति नौकरी करता है तो उसके वेतन से ही यह टैक्स कट जाता है। साधारण तौर पर व्यक्ति की सालाना कमाई के आधार पर कर लिया जाता है, लेकिन कमाई से इतर जो अन्य पैसे के स्रोत हैं वह भी आयकर के दायरे में आता है। जिसमे बजत खाते में आने वाला ब्याज, किराए से मिलने वाला पैसा, व्यापार आदि भी शामिल है। इसपर भी आयकर वसूला जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+