कमल हासन ने मोदी सरकार पर कसा तंज, Budget 2020 को बताया 'हलवा'

नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने मोदी सराकर के बजट 2020 को लेकर तंज कसा है। कमल हासन ने मोदी सरकार के बजट पर तंज कसते हुए इसे 'हलवा' करार दिया। कमल हासन ने बजट पेश होने के बाद एक ट्वीट किया। इस ट्वीट को वायरल होने में देर नहीं लगी। कमल हासन ने ट्वीट के जरिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द् वारा पेश किए गए बजट 2020 पर कटाक्ष किया और लिखा कि बजट की शुरुआत 'हलवा सेरेमनी' के साथ होती है और मोदी सरकार के इस बजट का अंत लोगों को 'हलवा' देकर हुई है। हासन ने लिखा कि वित्त मंत्री ने लंबा भाषण तो दिया, लेकिन लोगों को कोई ठोस हल नहीं दिया।

 Budget 2020 Reaction: Kamal Haasan takes swipe at Centre over Union Budget,calls it halwa


बजट से ज्यादा अच्छी तो सत्यनारायण भगवान की कथा होती है

जहां कमल हासन ने इस बजट को हलवा बता दिया तो वहीं राजद नेता तेजप्रताप यादव ने कहा कि इस बजट से ज्यादा अच्छी तो सत्यनारायण भगवान की कथा होती है। तेजप्रताप ने कहा कि वित्त मंत्री के बजट भाषण से अच्छी तो भगवान सत्यनारायण की कथा होती है,जिसे सुनकर कम से कम मन को संतुष्टि और पुण्य की प्राप्ति होती है। यहां तो कुछ भी नहीं आया हाथ में। उन्होंने कहा कि गरीब जनता टुकुर-टुकुर देखती रही और ये लगातार ढाई-तीन घंटे तक गुमराह करते रहे।

कांग्रेस नेता संजय झा ने मोदी सरकार के बजट की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार का बजट एलेक्सा द्वारा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट तैयार करने में 100 नए एयरपोर्ट्स। कोई साइंटिफिक एसेसमेंट नहीं।उन्होंने कहा कि यह सिर्फ 100 स्मार्ट सिटी की तरह है, जो कहीं नहीं दिख रहीं। एलेक्सा को 100 से ज्यादा प्यार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+