LPG Gas Cylinder Booking: पेटीएम से गैस सिलेंडर की बुकिंग पर धमाकेदार ऑफर, मिल रहा है 500 रु तक का कैशबैक
नई दिल्ली। LPG Gas Cylinder Booking Through Paytm. दिसंबर में 15 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर की कीमत में दो बार बढ़ोतरी की गई। गैस सिलेडंर के दाम में अब तक 100 रुपए की तेजी हो चुकी है। महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं गैस सिलेंडर( Gas Cylinder) की बुकिंग पर 500 रुपए तक के कैशबैक पाने का मौका कैसे मिल सका है। एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पेटीएम( Paytm) के जरिए करके आप 500 रुपए तक का कैसबैक( Cashback) पा सकते हैं।

गैस सिलेंडर की बुकिंग पर 500 रुपए का कैशबैक
अगर आप पेटीएम के जरिए गैस सिलेंडर ( Gas Cylinder) की बुकिंग करते हैं तो आपको बेहतरीन कैशबैक ऑफर मिल रहा है। आप एलपीजी गैस की बुकिंग पर 500 रुपए बचा सकते हैं। अगर आप मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम की मदद से अपने इंडेन(Indane), भारत गैस( Bharat Gas) या HP का गैस सिलेंडर( Gas Cylinder) बुक करते हैं तो आपको 500 रुपए का कैशबैक मिलेगा। आइए जानते हैं क्या है तरीका...
Paytm से कैसे करें गैस सिलेंडर की बुकिंग
Paytm की मदद से गैस सिलेंडर की बुकिंग पर कैशबैक का लाभ पाने के लिए आपको बस कुछ स्टेप्स फॉलो करना है। आपको अपने मोबाइल फोन में पेटीएम ऐप ओपन करना है।
इसक बाद ऐप में Recharge and Pay Bills का ऑप्शन क्लिक करना है।
इसके बाद आपको बुक सिलेंडर का ऑप्शन क्लिक करना है।
इसक बाद अपने सर्विस प्रोवाइडर को चुनना है, जिसमें आपको भारत हैस, इंडेन, एचपी आदि दिखेंगे।
इसके बाद आपको अपना एलपीजी आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना है।
इसके बाद आपको Proceed बजट पर क्लिक कर गैस उपभोक्ता की डिटेल मिलेगी। आपको बुक करने से पहले प्रोमो कोड डालना होगा।
पेटीएम के जरिए गैस सिलेंडर को पहली बार बुकिंग करने पर आपको 500 रुपए तक का कैशबैक आपके पेॉीएम वॉलेट में मिल जाएगा।
ये ऑफर 21 दिसंबर 2020 तक के लिए वैध है।












Click it and Unblock the Notifications