वरुण गांधी ने 5 सालों ने नहीं चुकाया BSNL का बिल, 38000 के बकाए के लिए EC से शिकायत

, 38000 के बकाए के लिए EC से शिकायत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी के खिलाफ BSNL ने चुनाव आयाग(EC) के पास शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत भाजपा नेता के बकाए बिल को लेकर की गई है। बीएसएनएल की शिकायत के मुताबिक वरुण धवन ने पिछले पांच सालों से अपने टेलिफोन का बिल नहीं चुकाया । ये बकाया 38000 रुपए के पार पहुंच चुका है।

 BJP Varun Gandhi Hasnt Paid Over Rs 38000 Phone Bills, BSNL Writes to Pilibhit Poll Officer

बीएसएनएल ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है कि भाजपा नेता वरुण गांधी ने पांच सालों से अपने फोन का बकाया बिल नहीं चुकाया है। इसे लेकर पीलीभीत जिले के बीएसएनएल डिपार्टमेंट ने जिला चुनाव अधिकारी को शिकायत लिखकर भेजा है, जिसके कहा गया कि कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने 38,000 का बकाया बिल नहीं चुकाया है। ये बिल साल 2009 से 2014 के बीच का है। पांच सालों का ये बकाया बिल अब तक नहीं चुकाया गया है। बकाया राशि 38000 रुपए के पार पहुंच चुकी है।

बीएसएनएल ने शिकायती पत्र में लिखा है कि बिल चुकाने को लेकर कई बार उन्होंने वरुण गांधी को लिखित तौर पर सूचना भेजी, लेकिन किसी भी तरह का रिस्पांस उनकी ओर से नहीं आया। इस बकाए बिल को लेकर लोकसभा सचिवालय से भी लंबे समय तक हुई बातचीत के बाद के तय हुआ कि ये बिल सांसद के द्वारा ही चुकाया जाएगा। चुनाव आयोग को लिखे अप ने खत में विभाग का कहना है कि वरुण गांधी ने बिना बकाया चुकाए ही अपना नामाकंन भरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+