हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बिटकॉइन ने दी राहत, दाम में देखी गई तेजी
नई दिल्ली। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए बिटकॉइन एक बेहतरीन जरिया बन गया है। टेस्ला जैसी कई बड़ी कंपनियों ने अब इससे पेमेंट लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा भी एक छोटी सी राहत भरी खबर बिटकॉइन से जुड़े लोगों के लिए हैं, जहां सोमवार सुबह इसमें 0.44 फीसदी की तेजी देखी गई और उसका क्वाइनडेस्क पर रेट 57,663.72 डॉलर रहा। वहीं शाम को 4 बजे के करीब ये 57712.90 डॉलर पहुंचा गया। बीते 24 घंटे की बात करें तो बिटकॉइन की अधिकतम कीमत 58,540.98 डॉलर और न्यूनतम कीमत 57,127.63 डॉलर रही है।

वहीं दूसरी ओर क्रिप्टोकरेंसी बाजार के जानकार इसमें अचानक उतार-चढ़ाव को लेकर निवेशकों को सावधान रहने की सलाह देते हैं। क्रिप्टो एक्सचेंज के फाउंडर बॉबी ली ने कहा कि बिटकॉइन में अचानक चढ़ाव और फिर इसके टूटने वाले इतिहास को देखते हुए निवेशकों को अधिक सावधान रहना चाहिए। ये डिजिटल टोकन ऊपर की तरफ बढ़ता जाता है और फिर अचानक ही कुछ घंटों के अंदर ही यह धड़ाम हो जाता है। ली ने आशंका जताई है कि बिटकॉइन की वैल्यू तेजी से 50 प्रतिशत तक गिर सकती है। अगले कई वर्षों में इसमें और गिरावट देखी जा सकती है।
बिटकॉइन है क्या चीज?
बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी है। जिसका अविष्कार सातोशी नाकामोतो ने 2009 में किया था। आमतौर पर जब भी कोई करेंसी दुनिया में आती है, तो कोई देश या बैंक उसका मालिक होता है, लेकिन बिटकॉइन का कोई मालिक नहीं है। जिस वजह से इसे डिसेंट्रालाइज करेंसी भी कहा जाता है। इसे आप सामान्य करेंसी की तरह नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं, ये सिर्फ डिजिटल वॉलेट में ही रहती है।












Click it and Unblock the Notifications