Biggest Foodie of India:एक साल में इस आदमी ने 3330 बार जोमैटो पर किया खाना ऑर्डर, बना देश का सबसे बड़ा भुख्खड़

Biggest Foodie of India: आपने अपने जीवन में एक से एक भूखे लोगों को जीवन में देखा होगा जो काफी खाना खाते होंगे। लेकिन इस साल एक ऐसा भुख्खड़ सामने आया है जिसने एक साल के भीतर रिकॉर्ड ऑनलाइन ऑर्डर किए हैं। जोमैटो (Zomato) पर इस व्यक्ति ने खाना ऑर्डर करने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जोमैटो ने अपने बेस्ट कस्टमर के रिकॉर्ड की जानकारी साझा की है, जिसने वर्ष 2022 में 3000 बार से ज्यादा खाना ऑर्डर किया है। यह व्यक्ति देश की राजधानी दिल्ली में रहता है, जिसने पूरे साल रिकॉर्ड 3330 बार जोमैटो ऐप पर खाना ऑर्डर किया है। इस व्यक्ति का नाम है अंकुर, जिसके जोमैटो ने देश का सबसे बड़ा फूडी करार दिया है।

हर 9 मिनट पर किया ऑर्डर
अंकुर की बात करें तो वह दिल्ली में रहते हैं, उन्होंने जोमैटो ऐप से रिकॉर्ड 3330 बार खाना ऑर्डर किया है। यानि औसतर हर रोज उन्होंने वर्ष 2022 में 9 बार खाना ऑर्डर किया है। जोमैटो ने जो रिपोर्ट रिलीज की है वह काफी वायरल हो रही है। वर्ष 2022 में सबसे पसंदीदा व्यंजन की बात करें तो यह बिरयानी रही है। अंकुर ने इस साल हर 186 मिनट पर बिरयानी ऑर्डर की है। ना सिर्फ जोमैटो बल्कि स्विगी पर भी सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाला व्यंजन भारत में बिरयानी रहा है। स्विगी की ओर से कहा गया है कि उसने वर्ष 2022 में हर 137 मिनट पर बिरयानी ऑर्डर की है।

प्रोमो कोड से लाखों रुपए बचाए
बिरयानी के बाद सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला व्यंजन पिज्जा रहा है। पिज्जा प्रेमियों ने हर 139वें मिनट में पिज्जा ऑर्डर किया है। मुंबई के एक ग्राहक की बात करें तो उसने रिकॉर्ड एडवांटेज प्रोमो का इस्तेमाल अपने नाम किया है। इस व्यक्ति ने एक साल में 2.43 लाख रुपए प्रोमो कोड का इस्तेमाल करके बचाया है। लेकिन इस बचत के बाद भी मुंबई वो शहर नहीं है जिसे सबसे ज्यादा छूट पसंद है। पश्चिम बंगाल के रायगंज में सर्वाधिक लोगों ने प्रोमो कोड का इस्तेमाल किया है। मुंबई में 99.7 फीसदी लोगों ने प्रोमो कोड का इस्तेमाल करके खाने ऑर्डर करने में बचत हासिल की है।

इन व्यंजन को भी लोगों ने काफी ऑर्डर किया
रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि सबसे मजेदार सवाल जोमैटो पर लोगों ने क्या पूछा है। ओरियो पकौड़ा जोमैटो पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला सवाल है। इसे 4988 लोगों ने सर्च किया, जबकि एलोन मस्कि को 724 लोगों ने सर्च किया। लोगों ने ये कोहली क्या खाता है भी जोमैटो पर सर्च किया है। स्विगी पर सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला व्यंजन बिरयानी के बाद इस साल मसाला डोसा, चिकन फ्राइड राइस, पनीर बटर मसाला, बटर नान, वेज फ्राइड राइस, वेज बिरयानी, तंदूरी चिकन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications