बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से बंद हो जाएगी इस बैंक की ATM सर्विस, जानें कैसे होगा पैसों का ट्रांजैक्शन

बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से बंद हो जाएगी इस बैंक की ATM सर्विस, जानें कैसे होगा पैसों का ट्रांजैक्शन

नई दिल्ली, 29 सितंबर । 1 अक्टूबर को महीने के शुरुआत के साथ ही बैंकों की कई सेवाओं में बदलाव होने जा रहा है। इसी के साथ सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आई है। 1 अक्टूबर से बैंक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नए महीने के साथ ही बैंक की एटीएम( ATM) सर्विस बंद हो जाएगी। 1 अक्टूबर से इस बैंक की एटीएम सर्विस बंद हो जाएगी। ऐसे में ग्राहकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वो पैसों का लेन-देन कैसे करेंगे।

 बंद हो जाएगी एटीएम सर्विस

बंद हो जाएगी एटीएम सर्विस

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने डिजिटल बैंकिंग इनीशिएशन प्रोग्राम के कारण 1 अक्टूबर 2021 से अपनी ATM बैंकिंग सर्विस को बंद करने का निर्णय लिया है। बैंक ने साल 2017 में परिचालन शुरू किया था। अब बैंक ने 1 अक्टूबर से अपनी एटीएम सेवाओं को बंद करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र स्थित बैंक द्वारा एटीएम सर्विस को बंद करने के फैसले के बाद से ग्राहकों की चिंता इस बात को लेकर बढ़ गई है कि वो ट्रांजैक्शन कैसे करेंगे। बैंक ने कहा है कि बैंक के ATM और डेबिट कार्ड बाकी दूसरे बैंकों में पहले की तरह काम करते रहेंगे। वहीं एटीएम की बाकी सर्विसेस भी जारी रहेंगी। आप पहल की तरह ही एटीएम से पिन जेनरेशन, फंड ट्रांजैक्शन, मिनि स्टेटमेंट, बैलेंस चेक , नेट बैंकिंग आदि सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

 कैसे करेंगे ट्रांजैक्शन

कैसे करेंगे ट्रांजैक्शन

बैंक ने अपने खाताधारकों से कहा है कि वो दूसरे किसी भी बैंक के एटीएम से ट्रांजैक्शन कर सकेंग। बैंक की ओर से ग्राहकों को मैसेज भेजा जा रहा है कि, जिसमें कहा जा रहा जा रहा है कि आप अपनी आवश्यकताओं के लिए कैश विड्रॉल किसी अन्य बैंक के एटीएम से अपने सूर्योदय बैंक के एटीएम या डेबिट कार्ड से कर सकेंगे। आपको बता दें कि आरबीआई ने बैंक को जमा स्वीकार करेने, छोटी व्यावसायिक इकाइयों, किसानों, MSME सक्टर को लोने देने की छूट दी है।

 जारी रहेगी इंटरनेट बैंकिंग

जारी रहेगी इंटरनेट बैंकिंग

बैंक ने ग्राहकों को भेजे संदश में कहा है कि बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सर्विस, मोबाइल बैंकिंग सर्विस आदि पहले की तरह ही जारी रहेगी। वहीं बैंक के ग्राहक दूसरे बैंकों के एटीएम आउटलेट से बिना किसी चार्ज के कैश निकासी कर सकेंग। बैंक न कहा कि कि किसी भी अन्य बैंक एटीएम पर वो अपने ग्राहकों को मुफ्त लेनदेन की सुविधा देंगे।


1 October: चेकबुक से LPG तक, पेमेंट से सैलरी तक, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे कई नियम, सीधा जेब पर असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+