बड़ी खबर: बदल गई इन शहरों में सरकारी बैंकों की टाइमिंग, जानिए कितने बजे तक जमा और निकाल सकेंगे कैश

बड़ी खबर:बदल गई बैंकों की टाइमिंग,जानिए कितने बजे तक जमा कर सकेंगे कैश

नई दिल्ली। बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर हैं। बैंकों की टाइमिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब सरकारी बैंकों में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बैंकिंग कामकाज होगी। यानी आप बैंक में 5 बजे तक कैश जमा कर सकेंगे। आपको बता दें कि मध्‍य प्रदेश के सागर जिले और राजस्‍थान के बाड़ी जिले में सरकारी बैंकों के टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

यहां इतने बजे से खुलेंगे बैंक

यहां इतने बजे से खुलेंगे बैंक

नई टाइमिंग के मुताबिक मध्य प्रदेश और राजस्थान के इन जिलों में बैंकों के खुलने का समय बदल गया है। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सरकारी बैंकों में में अब सुबह 11 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक कैश जमा किए जा सकेंगे। इससे पहले दोपहर बाद 2 बजे तक ही बैंकों में कैश जमा का काम होता था, लेकिन अब आप शाम 5 बजे तक कैश जमा और निकाल सकते हैं।

 कब खुलेंगे और कितने बजे बंद होंगे बैंक

कब खुलेंगे और कितने बजे बंद होंगे बैंक

मध्य प्रदेश के राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति भोपाल द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के बाद सागर जिले में सभी सरकारी बैंक के ब्रांचों में बैंकिंग कामकाज का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है। वहीं बैंक 6 बजे शाम में बंद होते हैं। शाम 5 बजे तक आप बैंकों में कैश जमा और निकाल सकेंगे। स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी के इस निर्देश की सर्कुलर सभी बैंकों में भेज दिए गए हैं। ये टाइमिंग 1 जनवरी से ही लागू होने वाली थी।

 1 जनवरी से बदल गया समय

1 जनवरी से बदल गया समय


राजस्थान के बाड़ी जिले में 1 जनवरी 2020 से ही बैंकों की टाइमिंग बदल गई है। यहां सभी बैंक 10 बजे सुबह से शाम 5 बजे तक बैकिंग कामकाज करते हैं। सबसे पहले महाराष्‍ट्र में बैंकों की टाइमिंग को बदला गया था। 1 नवंबर 2019 से महाराष्ट्र के सभी बैंक एक ही समय पर खुलते और बंद होते हैं। वहां दोपहर के साढ़े तीन बजे तक कैश जमा और निकालने का काम होता है। हालांकि बैंक शाम के 5 बजे तक खुले होते हैं।

 क्यों लिया गया बैंकों की टाइमिंग बदलने का फैसला

क्यों लिया गया बैंकों की टाइमिंग बदलने का फैसला

बैंकों के समय को एक जैसा करने के लिए ये पैसला लिया गया है। एक जिले में सभी बैंक एक समय में खुलेंगे और एक ही समय पर बंद होंगे, जिससे लोगों को सहूलियत होगी। वित्त मंत्रालय ने बैंकों को सलाह दी थी कि वो बैंकों की ब्रांच ग्राहकों की सहूलित के हिसाब से खोले और बंद करें। इसके लिए तीन तरह का टाइम टेबल लागू का सुझाव जिया गया। जिसमें से पहला- सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक का समय। दूसरा ऑप्शन सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक का और तीसरा समय सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+