LPG Price Cut: बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 62.50 रु. घटा

नई दिल्ली। लोगों के लिए राहत की खबर है,आज बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की कटौती की गई है,इसके पीछे कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होना बताया जा रहा है, कटौती के बाद अब बिना सब्सिडी या बाजार कीमत वाले एलपीजी की कीमत 574.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी, घटी हुई कीमत आज मध्यरात्रि से लागू होंगी। गौरतलब है कि इससे पहले 1 जुलाई से बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100.50 रुपए की कटौती की गई थी।

 घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पर भी होगा असर

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पर भी होगा असर

बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम घटने का असर अब सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर पर भी पड़ेगा। उपभोक्ता को अगस्त में 14.2 किलो का सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर लेते समय अब 574.50 रुपये का भुगतान करना होगा।

गैस सिलेंडर के साथ मिलता है 50 लाख का इंश्योरेंस

गैस सिलेंडर के साथ मिलता है 50 लाख का इंश्योरेंस

एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले बहुत कम ही उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी होती है कि उन्हें एलपीजी कनेक्शन के साथ 50 लाख रुपए का इंश्योरेंस भी मिलता है। गैस सिलेंडर में लीकेज या ब्लास्ट होने पर जिम्मेदारी डीलर और कंपनी की होती है। मायएलपीजी.इन (http://mylpg.in) के मुताबिक जैसे ही कोई व्यक्ति एलपीजी कनेक्शन लेता है तो उसे सिलेंडर के साथ-साथ 50 लाख रुपए तक के बीमा भी मिलता है।

खास बात

खास बात

एलपीजी सिलेंडर के बीमा कवर पाने के लिए ग्राहक को दुर्घटना होने की तुरंत सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन और अपने एलपीजी वितरक को देनी चाहिए। इस इंश्योरेंस के लिए उपभोक्ता को किसी तरह के प्रीमियम भरने की जरूरत नहीं होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+