Jio यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान, 399 के रिचार्ज पर 3300 का कैशबैक पाने का मौका

नई दिल्ली। रिलायंस जियो समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए ऑफर्स और प्लान पेश करता रहा है। हाल ही में जियो ने अपने यूजर्स के लिए हैप्पी न्यू ईयर पेश किया। हैप्पी न्यू ईयर प्लान के बाद अब जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक और धमाकेदार प्लान पेश किया है। इस प्लान में जियो यूजर्स 399 और उससे अधिक के रिचार्ज पर 3300 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं। क्रिसमस के मौके पर इस प्लान को पेश किया गया। इस कैशबैक प्लान का लाभ आप 15 जनवरी 2018 तक उठा सकते हैं। हम आपको इस प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

जियो का कैशबैक ऑफर

जियो का कैशबैक ऑफर

हैप्पी न्यू ईयर के साथ कंपनी ने जियो कैशबैक ऑफर पेश किया। इस प्लान के तहत आप 399 रुपए या उससे अधिक के रिचार्ज पर 3300रुपए का कैशबैक पा सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये कैशबैक आपको एक साथ नहीं मिलेगा। इस कैशबैक में रिचार्ज वाउचर और शॉपिंग वाउचर के तौर पर मिलेंगे।

ऑनलाइन रिचार्ज पर कैशबैक

ऑनलाइन रिचार्ज पर कैशबैक

जियो के कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन रिचार्ज करवाना होगा। आप इस ऑफर का लाभ जियो के माई जियो ऐप के अलावा एमेजन पे, फोनपे, पेटीएम, मोबिक्विक, एक्सिस पे, और फ्रीचार्ज से रिचार्ज पर भी पा सकते हैं। इस कैशबैक में रिचार्ज कूपन के साथ-साथ शॉपिंग वाउचर मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल कर आप शॉपिंग में छूट पा सकते हैं।

कैसे मिलेगा कैशबैक

कैसे मिलेगा कैशबैक

इस कैशबैक ऑफर के लिए आपको 399 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज करवाना होगा। इस कैशबैक ऑफर में आपको 300 रुपए का कैशबैक मिलेगा जो कि आपके जियो वॉलेट में आएगा। वहीं आपको माई जियो ऐप में 400 रुपए का कैशबैक मिलेगा। ये कैश बैक आपको 50-50 रुपए के 8 वाउचर के तौर पर मिलेंगे। जिनका इस्तेमाल आप रिचार्ज के दौरान 50 रुपए का डिस्काउंट के तौर पर कर सकते है। आपको ये रिचार्ज वाउसच 8 महीनों तक दिया जाएगा। हर महीने 50 रुपए का रिचार्ज वाउचर मिलेगा।

शॉपिंग वाउचर से पाएं खरीददारी में छूट

शॉपिंग वाउचर से पाएं खरीददारी में छूट

जियो के इस कैशबैक ऑफर में आपको शॉपिंग वाउचर्स भी मिलेगा। आपको 2600 रुपए का शॉपिंग वाउचर मिलता है। इसमें आपको जूमकार पर 1000 रुपए तक की छूट, ओयो रूम्स की बुकिंग पर छूट, पेटीएम मॉल में शॉपिंग करने पर छूट, बिग बासकेट से 600 रुपए की शॉपिंग करने पर 20 फीसदी की छूट, जियोनी 1500 या उससे अधिक की शॉपिंग करने पर 300 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यात्रा डॉट कॉम से फ्लाइट टिकट बुकिंग पर 1000 रुपए की छूट मिलेगी।

पहले भी आ चुका है कैशबैक ऑफर

पहले भी आ चुका है कैशबैक ऑफर

इससे पहले जियो ने 10 नवंबर को 399 रुपए के रिचार्ज पर 2599 रुपए का कैशबैक ऑफर पेश किया था। पहले ये कैशबैक ऑफर 25 नवंबर तक था बाद में इसे बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दिया गया। अब कंपनी ने कैशबैक ऑफर की तारीख बढ़ाने के बजाए नया ऑफर लॉन्च कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+