गुड न्यूज: 1 जनवरी से बैंक खाताधारकों को Free में मिलेगी ये सर्विस, RBI ने दिया निर्देश
गुड न्यूज:1 जनवरी बैंक खाताधारकों को Free में मिलेगी ये सर्विस, RBI ने दिया निर्देश
नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, पीएनबी बैंक या किसी अन्य बैंक में है तो ये खबर आपके लिए खास है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन लेन-देन पर चार्ज खत्म कर दी है। RBI ने सभी पब्लिक और निजी सेक्टर के बैंकों को निर्देश जारी किया है। अपने निर्देश में आरबीआई ने कहा है कि बैंकों के बचत खातों से ऑनलाइन लेनदेन करते वक्त NEFT चार्ज नहीं वसूले जाएंगे। मतलब बचत खाताधारकों को निफ्टी के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा।

1 जनवरी से फ्री में मिलेगी ये सर्विस
RBI के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2020 से बैंक के बचत खाताधारकों को ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की निफ्टी सर्विस फ्री में मिलेगी। निफ्टी के जरिए ऑनलाइन लेन-देन करने पर बचत खाताधारकों को कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। । मतलब 1 जनवरी 2020 से NEFT के जरिए ट्रांजैक्शन करने पर लगने वाले चार्जेज नहीं देने होंगे।

कर ले सकते हैं इस सुविधा का लाभ
आपको बता दें कि आप ऑनलाइन पैसों के लेन-देन के लिए NEFT और RTGS का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सर्विस के जरिए आप बिना बैंक ब्राचं गए इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के जरिए पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। आप सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। ऑनलाइन फंड ट्रांसफर को और बेहतर बनाने के लिए RBI ने दिसंबर 2019 से NEFT को 24 घंटे सातों दिन खुले रखने का प्रस्ताव दिया था।

क्या होता है NEFT ट्रांसफर
आपको बता दें कि NEFT यानी नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर ऑनलाइन बैंकिंग का तरीका है। इस निफ्टी के जरिए आप ऑनलाइन तरीके से दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। आप इसके जरिए 2 लाख रुपए तक के लेन-देन कर सकते हैं। आप किसी भी शाखा के किसी भी बैंक खाते से किसी भी शाखा के बैंक खाते को पैसा भेज सकते हैं। अगर बैंक खाता एक ही बैंक का है तो चंद सेकेंट में फंड एक खाते से दूसरे काते में पहुंच जाता है। मौजूदा समय में आप रविवार और शनिवार के दिन छोड़कर वर्किंग डे में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक एनईएफटी के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications