SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अगले महीने से बदल जाएंगे कई नियम, पैसों का लेनदेन होगा महंगा
SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अगले महीने से बदल जाएंगे कई नियम, पैसों का लेनदेन होगा महंगा
नई दिल्ली, 17 जनवरी। अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर हैं। बैंक अगले महीने यानी फरवरी से कई जरूरी नियमों में बदलाव करने जा रहा है। बैंक ने इसे लेकर पहले से ही खाताधारकों को जानकारी दी है। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक फरवरी 2022 से बैंक के ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े कई नियमों में बदलाव आ जाएगा। पैसों का लेन-देन महंगा हो जाएगा।

फरवरी से बदल जाएंगे ये नियम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। फरवरी 2022 से ऑनलाइ बैंकिंग के फंड ट्रांसफर के विकल्प आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। बैंक ने जहां IMPS ट्रांसजैक्शन की लिमिट को 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है, तो वहीं ऑफलाइन बैंकिंग के जरिए आईएसपीएस चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जरूरी बातें
SBI के मुताबिक अगर आप एसबीआई के खाताधारक हैं तो 5 लाख रुपए तक के डिजिटल आईएमपीएस ट्रांजैक्शन पर आपको कोई चार्ज नहीं लगेगा। मतलब ये कि अगर आप नेट बैंकिंग, योनो ऐप, मोबाइल बैंकिंग के जरिए IMPS ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको 5 लाख रुपए तक के ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन अगर आप बैंक जाकर IMPS ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको पहले की तरह चार्ज देना होगा। आईएमपीएस अगर बैंक की ब्रांच में किया जाए तो उसके चार्ज में कोई छूट नहीं दी गई है।

बैंक की शाखा जाकर पैसे भेजने पर लगेगा चार्ज
अगर आप बैंक की शाखा में जाकर 2 लाख से 5 लाख तक का आईएमपीएस करते हैं तो आपको 20 रुपए प्लस जीएसटी देना होगा। वहीं NEFT ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर आपको कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन अगर बैंक जाकर ऑफलाइन मोड में फंड ट्रांसफर करते हैं तो आपको 2 लाख रुपए से अधिक के एनईएफटी पर 20 रुपए प्लस जीएसटी लगेगा। वहीं ऑनलाइन मोड में RTGS करने पर आपको कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन अगर आप बैंक जाकर पांच लाख या उससे अधिक का RTGS करते हैं तो 40 रुपए प्लस जीएसटी देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications