PNB खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, 1 दिसंबर से बैंक करने जा रहा है बड़ा बदलाव, लगेगा झटका
PNB: 1 दिसंबर से बैंक करने जा रहा है बड़ा बदलाव, लगेगा झटका
नई दिल्ली, 9 नवंबर। अगर आपका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक( PNB Bank) में है तो आपके लिए बड़ी खबर है। बैंक अगले महीने से बड़ा बदलाव करने जा रहा है। 1 दिसंबर से बैंक ब्याज दरों में कटौती की तैयारी कर चुका है, जिसके बाद आपकी जेब पर इसका सीधा असर होगा और आपकी बचत प्रभावित होगी। दरअसल PNB बैंक अपने खाताधारकों को झटका देने जा रही है। बैंक ने 1 दिसंबर 2021 से बचत खाते पर ब्याज दर में कटौती करनी की तैयारी कर रहा है।

1 दिसंबर से लगेगा झटका
पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारकों को 1 दिसंबर 2021 से झटका लगने वाला है। बैंक के खाताधारकों के लिए बचत खाते में जमा पर ब्याज दर घटने वाली है। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर इसती जानकारी दी हैं, जिसके मुताबिक 1 दिसंबर से सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों में 10 बेसिक प्वाइंट की कटौती की गई है। अब सेविंग अकाउंट पर खाताधारकों को 2.90 फीसदी के बजाए 2.80 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इस ब्याज कटौती का असर बैंक के नए और पुराने ग्राहकों पर होगा।

पहले भी हो चुकी है कटौती
ये पहला मौका नहीं है जब बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे पहले सितंबर महीने में भी बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती की थी औक इसे घटाकर 2.90 फीसदी कर दिया था। अब एक बार फिर से बैंक ने ब्याज दर में कटौती की है, जिससे तहत खाताधारकों को 1 दिसंबर से सविंग अकाउंट पर 2.80 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। जहां 10 लाख रुप स कम पर ब्याज 2.80 फीसदी है तो वहीं दस लाख से अधिक जमा पर ब्याज 2.85 फीसदी एनुअली है।

किस बैंक में कितना ब्याज
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI सेविंग अकाउंट पर 2.70 फीसदी ब्याज देता है। वहीं ICICI बैंक 3 से 3.25 फीसदी ब्याज देता हैं।वहीं केनरा बैंक सेविंग अकाउंट पर 2.90-3.20 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा 2.75-3.20 फीसदी ब्याज देता है। HDFC बैंक 3 से 3.5 फीसदी ब्याज दे रहा है।
Bank Holiday on Chhath puja 2021: छठ पूजा पर इन राज्यों में बैंकों की छुट्टी, पूरी लिस्ट यहां












Click it and Unblock the Notifications