5G युग में एंट्री के लिए Airtel और नोकिया के बीच 7636 करोड़ रुपए की डील

नई दिल्ली। टेलिकॉम इंडस्ट्री के अग्रणी कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल ने बड़ी साझेदारी की है। एयरटेल ने नोकिया के साथ 5G नेटवर्क के लिए 7636 करोड़ रुपए की डील की है। एयरटेल ने देश में अपने 4G नेटवर्क को और मजबूत बनाने के साथ-साथ 5G से जुड़ी क्षमता हासिल करने के लिए ये साझेदारी की गई है। फिनलैंड की दिग्गज कंपनी नोकिया के साथ एयरटेल की ये साझेदारी हुई है।

 Big Deal: Airtel signs Rs 7636 crore deal with Nokia to get ready for 5G era

दोनों कंपनियों के बीच ये डील लंबे वक्त के लिए की गई है। डील के तहत नोकिया देश के नौ सर्किल्स में एयरटेल की 5G नेटवर्क क्षमता को विकसित करने के लिए जरूरी सभी उपकरणों को लगाएगी। आपको बता दें कि एयरटेल के 4जी नेटवर्क में भी नोकिया सबसे बड़ा भागीदार है। अब कंपनी एयरटेल के सभी 9 सर्किलों में अलग-अलग स्पेक्ट्रम बैंड की 3,00,000 रेडियो यूनिट्स लगाएगी।

इस रेडियो यूनिट्स की मदद से भारती एयरचेल को 5G कनेक्टिविटी के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में मदद मिलेगी। भारती एयरटेल के भारत और दक्षिण एशिया के गोपाल विट्टल के मुताबिक नोकिया के साथ काम एयरटेल की बिजनेस साझेदारी 1 दशक से चल रही है। अब कंपनी ने अपने नेटवर्क और कवरेज को बढ़ाने के लिए नोकिया के एसआरएएन उत्पादों का इस्तेमाल करेगा। इस डील के साथ एयरटेल 5G की ओर तेजी से बढेगा।

वहीं नोकिया के प्रेसिडेंट और सीइओ राजीव सूरी ने कहा कि एयरटेल के साथ उनकी ये डील लंबे समय से चली आ रही इस पार्टनरशिप को और आगे बढ़ाएगा। इस डील से एयरटेल यूजर्स को बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही इसके जरिए 5जी सेवाओं के बुनियादी ढ़ांचा तैयार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+