Paid Leave Encashment: 25 लाख तक पेड लीव कैश कराने पर नहीं देना देना होगा टैक्स, सरकार का बड़ा ऐलान
Paid Leave Encashment: पेड लीव को कैश में कंवर्ट करने पर लगने वाले टैक्स को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। अब 25 लाख रुपए तक कैश इनकैशमेंट पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

Paid Leave Encashment: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों के लिए सरकार अच्छी खबर लेकर आई है। दरअसल गैर सरकारी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को छुट्टी को कैश कराने का विकल्प दिया जाता है। जब कोई कर्मचारी रिटायर होता है तो वह इस छुट्टी को कैश में बदल सकता है। सरकार ने इस राशि पर टैक्स छूट की सीमा को बढ़ा दिया है।
दरअसल पहले जब भी कोई कर्मचारी कंपनी से इस्तीफा देता था या फिर रिटायर होता था तो उसके पास अपनी छुट्टियों कै कैश कराने का विकल्प दिया जाता था। पहले 3 लाख रुपए तक की राशि पर टैक्स नहीं देना पड़ता था। ऐसे में तीन लाख रुपए से अधिक की राशि होने पर इसपर कर्मचारियों को टैक्स देना पड़ता था।
लेकिन अब सरकार ने इस नियम में बड़ा बदलाव किया है। अब इस राशि को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है। यानि 25 लाख रुपए तक अगर आप अपनी लीव इनकैश कराते हैं तो इस राशि पर आपको कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
अहम बात यह है कि आखिरी बार इस स्लैब में 2002 में बदलाव किया गया था। यही वजह है कि तकरीबन दो दशक के बाद इस नियम में बदलाव के बाद इस राशि में बड़ा बदलाव किया गया है। यानि 25 लाख रुपए तक की लीव इनकैशमेंट की राशि पर कोई कर नहीं देना होगा। सरकार ने इस राशि को पिछले 20 साल की महंगाई दर को देखते हुए बढ़ाया है।
बता दें कि कंपनियां अपने कर्मचारियों को पेड लीव देती हैं। ऐसे में जब भी कर्मचारी इस्तीफा देता है या रिटायर होता है तो वह इस छुट्टी कै कैश में कंवर्ट करा सकता है। छुट्टियों के बदले पैसे ले सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नेन 1 फरवरी को अपने बजट भाषण में कहा था कि लीव इनकैशमेंट की 3 लाख राशि को 2002 में कर फ्री किया गया था।
वर्ष 2002 में सरकारी नौकरी करने वाले अधिकतर कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30000 रुपए थी, ऐसे में जिस तरह से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी है उसे ध्यान में रखते हुए इस लिमिट को 25 लाख रुपए कर दिया दिया गया है। इन्कम टैक्स की धारा 10(10AA) के तहत कर्मचारियों को रिटायरमेंट के वक्त लीव इनकैशमेंट पर मिलने वाली राशि पूरी तरह से कर फ्री होती है।












Click it and Unblock the Notifications