Best Raksha Bandhan Gift: इस राखी बहन को दें खास तोहफा, 5 मिनट देकर शुरू करें ये स्कीम, जीवनभर रहेंगी सुरक्षित
Best Raksha Bandhan Gift: इस राखी बहन को दें खास तोहफा, 5 मिनट देकर शुरू करें ये स्कीम, जीवनभर रहेंगी सुरक्षित
नई दिल्ली। इस रक्षाबंधन 11 और 12 अगस्त दोनों ही दिन राखी बांधी जा रही है। बहनें अपने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधती हैं तो वहीं भाई अपनी बहनों की सुरक्षा का भरोसा देते हैं। अगर आप भी अपनी बहनों को सुरक्षित और खुशहाल भविष्य देना चाहते हैं तो इस रक्षाबंधन उन्हें खास तोहफा दें। मोदी सरकार की खास स्कीम की मदद से आप घर बैठे मात्र 5 मिनट में अपनी बहनों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) की । इस राखी अपनी बहनों को अटल पेंशन योजना स्कीम का तोहफा दें और उनका फ्यूचर को सेफ करें। इस योजना में अपनी बहन का खाता खुलवा कर उन्हें ताउम्र एक सुरक्षित पेंशन का लाभ दें। आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानें....

क्या है अटल पेंशन योजना
केंद्र सरकार ने मई 2015 में सरकार ने अटल पेंशन योजना की शुरुआत की। 18 से 40 साल के सभी नागरिकों कों इस स्कीम का लाभ उठाने की छूट है। इस योजना के तहत अंशधारकों को 60 साल के होने पर हर महीने में 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की पेंशन की गारंटी दी जाती है। इस योजना के तहत 60 वर्ष की उम्र में लोगों को उनके योगदान के मुताबिक 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 रुपये मासिक न्यूनतम पेंशन की गारंटी दी जाती है। इसके लिए 20 साल तक मासिक बचत करके नागरिक इसका लाभ उठा सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं शुरुआत
अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के इच्छुक नागरिक अपनी बैंक की शाखा से संपर्क करके इससे संबंधित फॉर्म भरकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं। बैंक की ओर से फॉर्म स्वीकृत हो जाने के बाद हर महीने की निश्चित तारीख से तय की गई राशि ऑटो डेबिट हो जाती है। इस अटल पेंशन योजना में कई ऐसे खास बातें हैं तो लोगों को आकर्षित करते हैं। अगर इस स्कीम की खासियत की बात करें तो ...

क्या है स्कीम की खासियत
- यह स्कीम योजनाधारक की मृत्यु के बाद भी चालू रहती है। अगर योजनाधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके आश्रित को इसका लाभ मिलता रहेगा।
- मृत्यु के बाद पति या पत्नी को यह पेंशन मिलती रहेगी। अगर दोनों की मृत्यु हो जाए तो 60 साल की आयु पर जो भी पेंशन फंड में राशि होगी वो नॉमिनी को दे दी जाएगी।
- इस योजना की एक सबसे बड़ी खासियत है कि आप पेंशन जमा करने की राशि कभी भी बदल सकते हैं।
- आप साल में एक बार अप्रैल में अपने पेंशन की राशि को बदल सकते हैं।
- इस योजना का एक लाभ ये भी है कि आप जरूरत पड़ने पर 60 साल से पहले भी अटल पेंशन योजना का खाता बंद कर सकते हैं।
- 60 साल से पहले योजना धारक की मृत्यु होने पर या गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अटल पेंशन योजना खाता बंद कर सकते हैं।

टैक्स में मिलेगी छूट
अटल पेंशन योजना के तहत आपको टैक्स में छूट दी जाती है। इस योजना में योजनाधारक को धारा 80 सीसीडी (1) और धारा 80 सीसीडी (1 बी) के तहत टैक्स में छूट मिलता है। धारा 80 सीसीडी (1) के तहत आप आपनी सालाना आय में से 20 प्रतिशत तक इस योजना में निवेश कर सकते हैं। वहीं धारा 80 सीसीडी (1बी) सेक्शन 80 सीसीडी(1बी)) के तहत, आप अटल पेंशन योजना में निवेश के लिए 50,000 रुपए तक का अतिरिक्त कर लाभ उठा सकते हैं।

कौन खोल सकता है अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना में खाता खोलने के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त है कि आप भारतीय नागरिक होना चाहिए। योजनाधारक की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। इस योजना में को लेने के लिए आपकी अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। आपके पास किसी भी बैंक में बचत खाता होना चाहिए। एक नागरिक अटल पेंशन योजना के तहत केवल एक खाता खोल सकता है।इसके अलावा आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।http://www.jansuraksha.gov.in/Files/APY/Hindi/ApplicationForm.pdf इस लिंक पर क्लिक कर आप अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़ें योजना के बारे में विस्तार से-https://www.npscra.nsdl.co.in/scheme-details.php












Click it and Unblock the Notifications