लॉकडाउन खत्म होने से पहले PNB ने करोड़ों ग्राहकों दिया खास तोहफा, फ्री मिलेगी ये सर्विस
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन के बढ़ाकर 3 मई, 2020 तक के लिए कर दिया गया है। हालांकि इसके बाद भी स्थिति को सामान्य होने में कुछ और समय लग सकता है, इस मुश्किल घड़ी को देखते हुए पंजाब नेशलनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों को बड़ी रहात दी है। पीएनबी ने डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप से किए जाने वाले लेन-देन पर से इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) चार्ज को खत्म कर दिया है।
Recommended Video

पीएनबी ने IMPS चार्ज को खत्म किया
लॉकडाउन खुलने के बाद ब्रांच में भीड़ को कम करने के लिए बैंकों की तरफ से लगातार कोशिश की जा रही है। इसी बीच पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग में लगने वाले चार्ज को खत्म कर बड़ा तोहफा दिया है। पीएनबी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए किए जाने वाले ट्रांजेक्शन पर IMPS चार्ज को खत्म कर दिया गया है।

2 से 10 रुपये का चार्ज वसूलते थे बैंक
पीएनबी ने बताया कि यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है, मालूम हो कि इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) के जरिए डिजिटल फंड ट्रांसफर को तुरंत किया जा सकता है। इससे पहले पीएनबी सहित कई बैंक आईएमपीएस फंड ट्रांसफर के लिए 2 से 10 रुपये का चार्ज वसूलते थे। आईएमपीएस फंड ट्रांसफर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इस सर्विक को 24*7 इस्तेमाल में ला सकते हैं।

बैंकों के विलय से हुआ फायदा
बता दें कि 1 अप्रैल को कई बैंकों को विलय हुआ है, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय हुआ है। इस विलय के बाद से बैंकों को काफी फायदा पहुंचा है। अब पीएनबी के पास 11,000 से अधिक शाखाएं, 13,000 से अधिक एटीएम, एक लाख कर्मचारी हो गए हैं, वहीं इस विलय से 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार भी होगा।

अगले 6 महीने तक बैंकों में नहीं होगी हड़ताल
कोरोना वायरस के चलते हाल ही में सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने बैंकिंग सेक्टर को जन उपयोगी सेवाओं में शामिल करते हुए इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट लागू कर दिया है। इस नियम के लागू होने के बाद अगले 6 महीने के लिए बैंकों पर जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित सभी एक्ट लागू होंगे। यानी कि इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट में तहत अब बैंकों में 6 महीने तक कोई हड़ताल नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: 'जो लोग कोरोना वाली जांच नहीं करा रहे उनकी सूचना देने वालों को मिलेंगे 11 हजार रुपए'
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications