Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Yes Bank खाताधारक ध्यान दें, बंद होने जा रही है बैंक की 50 शाखाएं, ATM भी हो सकते हैं कम

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता Yes Bank में है तो ये खबर आपके लिए अहम है। यस बैंक अपने खर्च में कटौती करने की तैयारी कर रहा है। इस कटौती के चलते बैंक अपनी कुछ शाखाओं को बंद करने की तैयारी कर रहा है। वहीं कुछ एटीएम भी बंद किए जा सकते हैं। इसके साथ ही बैंक अपने परिचालान खर्च में 20 फीसदी की कटौती की तैयारी कर रहा है।

बैंक की 50 शाखाएं होगी बंद

बैंक की 50 शाखाएं होगी बंद

यस बैंक (Yes Bank) अपनी 50 ब्रांच को बंद करने की तैयारी कर रहा है। बैंक ने चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में अपने ऑपरेशनल खर्च में कटौती करने के मकसद से अपने 50 ब्रांच को बंद करने का फैसला किया है। बैंक ने अपने परिचालन खर्च में 20 फीसदी की कटौती का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए बैंक के ब्रांच और एटीएम को बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। यस बैंक के नए सीईओ और प्रबंध निदेशक निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि बैंक लीज पर ली गई गैरजरूरी स्थलों को वापस कर रहा है। वहीं उन जगहों के किराए की दरों को नए सिरे से तय कर रहा है, जहां बैंक ने जगह को किराए पर ली है।

 खर्च में 20 फीसदी कटौती की तैयारी

खर्च में 20 फीसदी कटौती की तैयारी

यस बैं​क (Yes Bank) अपनी 50 शाखाओं को बंद करने के साथ-साथ कुछ एटीएम की संख्या को सुसंगत करने पर विचार कर रहा है। इन कदमों से बैंक चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अपने परिचालन खर्च में 20 फीसदी तक की कटौती की तैयारी कर रहा है। प्रशांत कुमार ने कहा कि बैंक में लागत पर कोई नियंत्रण नहीं है। बैंक के परिचालन खर्च को कम करने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है। दरअसल बैंक के बड़े कर्जधारक कोर्ट की शरण में जा रहे हैं, जिसके चलते बैंक को कर्ज वसूली में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यस बैंक के को फाउंडर रहे राणा कपूर के कार्यकाल के दौरान काम में पाई गई कई खामियों के चलते आरबीआई ने बैंकत पर नकेल कस दी थी, जिसके बाद भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में बैंकों के समूह ने यस बैंक में पूंजी डालकर उसे बचाया था। इसके बाद दी मार्च में प्रशांत कुमार को बैंक का नया प्रमुख नियुक्त किया गया ।

 कर्मचारियों के कामों में बदलाव

कर्मचारियों के कामों में बदलाव

बैंक की 1100 शाखाएं किराए पर है। जिसके किराए को लेकर नए सिरे से विचार किया जा रहा है। वहींकई शाखाएं आसपास हैं, जिन्हें बंद किया जाने की तैयारी है। वहीं यस बैंक के एटीएम की संख्या को भी सुसंगत किया जा रहा है। बैंक परिचायन शुल्क में कटौती करने के साथ ही कर्मचारियों को जरूरत के अनुसार नए कामों में लगा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+