RBI ने इस बैंक पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना? क्या है वजह, क्या होगा खाताधारकों पर असर?

Banking News: RBI ने इस बैंक पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना? क्या है वजह, क्या होगा खाताधारकों पर असर?

नई दिल्ली। RBI imposes Rs 2 crore penalty on Deutsche Bank. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकों की बैंकिंग प्रणाली, उनके कामकाज पर करीब स नदरें बनाए हुए हैं। आरबीआई( RBI) की निगरानी के बावजूद बैंकों की अनदेखी का सिलसिला जारी है। बैंकों के लिए केंद्रीय बैंक की ओर से कामकज की प्रणाली और नियमावली तय की गई है,लेकिन बावजूद इसके बैंक इसकी अनदेखी करते हैं। ऐसी ही अनदेखी के चलते RBI ने डोयचे बैंक (Deutsche Bank) रुपए का भारी भरकम जुर्माना लगाया है।

 इस बैंक पर लगा 2 करोड़ का जुर्माना

इस बैंक पर लगा 2 करोड़ का जुर्माना

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिय( RBI) ने बैंकिंग नियमों की अनदेखी करने के चलते डोयचे बैंक (Deutsche Bank) पर दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाय है। केंद्रीय बैंक ने अपनी जांच में पाया कि बैंक की ओर से नियमों की अनदेखी की जा रही थी। आरबीआई के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक ने 31 मार्च 2019 तक Deutsche Bank की आर्थिक स्थिति की जांच की, जिसमें पय कि बैंक द्वारा नियमों में कोताही की जा रही है।
डोयचे बैंक (Deutsche Bank) ने जमा पर ब्याज दर निर्देश 2016 का अनुपालन नहीं किया, जिसके बाद RBI ने बैंक को नोटिस जारी की गई। बैंक की ओर से दी गई दलील और लिखित जवाब के बाद RBI ने डोयचे बैंक एजी पर 2 करड़ रुपए जुर्माना लगाने का फैसला किया।

 क्यों लगा बैंक पर जुर्माना

क्यों लगा बैंक पर जुर्माना

नियमों का अनुपालन नहीं किए जाने के बाद RBI ने बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी कर बैंक से पूछा कि उनपर जुरमाना क्यों न लगाया जाए, जिसके जवाब में बैंक ने जो कहा, उससे आरबीआई संतुष्ठ नहीं हुआ। डोयचे बैंक के नोटिस के जवाब, उनसे व्यक्तिगत सुनवाई और मौखिक जवाब के विश्लेषण के बाद RBI ने बैंक पर 2 करोड़ का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।

 क्या होगा खाताधारकों पर असर

क्या होगा खाताधारकों पर असर

आपको बता दें कि बैंक पर लगाए गए इस जुर्माने का असर खाताधारकों पर सीधे-सीधे नहीं पड़ना है। बैंक में जमा उनकी जमापूंजी पूरी तरह से सुरक्षित है। RBI ने कहा है कि डोयचे बैंक पर लगाया गया ये जुर्माना उनकी रेग्लुयटरी कमियों के करण लगाया गया है। जिसका असर ग्राहकों पर नहीं होगा। आपको बता दें कि इससे पहले आरबीआई ने निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC पर भी भारी भरकम जुर्माना ठोक दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+