फेस्टिव सीजन में ICICI बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, FD पर ब्याज दरों में की कटौती

फेस्टिव सीजन में ICICI बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, FD पर ब्याज दरों में की कटौती

नई दिल्ली। निजी सेक्टर के बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने दशहरा और दिवाली से ठीक पहले ब्याज दरों में कटौती की कर दी है। आईसीआईसीआई बैंक ग्राहकों को झटका देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में कटौती की है। ICICI बैंक ने 2 करोड़ रुपए तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में बदलाव किया है। बैंक ने FD पर ब्याज दरें घटाकतर ग्राहकों के बचत में कटौती कर दी है।

 बैंक ने ब्याज दर में की कटौती

बैंक ने ब्याज दर में की कटौती

ICICI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने ब्याज दर की कटौकी तो 21 अक्टूबर 2020 से लागू कर दिया है। ब्याज दर में किए गए बदलाव के बाद अब 7 से 29 दिन के एफडी के अब 2.5 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 30 से 90 दिनों के ब्याज के लिए अब फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि 91 से 184 दिन के एफडी के लिए 3.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

ब्याज दर में कटौती, ग्राहकों को लगा झटका

ब्याज दर में कटौती, ग्राहकों को लगा झटका


बैंक ने 185 दिन से लेकर 1 साल तक के FD की ब्याज दर में बदलाव कर इसे 4.4 फीसदी कर दिया है। वहीं 1 साल से डेढ़ साल तक के एफडी पर अब 4.9 फीसदी ब्याज मिलेगा, वहीं डेढ़ साल से 2 साल के एफडी पर 5 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 2 से 3 साल के FD पर 5.15 फीसदी ब्याज मिलेगा,जबकि 3 साल से लेकर 5 साल के FD पर 5.35 फीसदी ब्याज दर तय कर दिया गया है। वहीं 3 से 10 साल के FD के लिए 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।

 वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी ब्याज दरों में बदलाव

वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी ब्याज दरों में बदलाव

आपको बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों को हमेशा सामान्य से अधिक ब्याज मिलता है। ICICI बैंक सीनीयर सिटीजन को सामान्य से 50 बेसिक प्वाइंट अधिक ब्याज देता है। ICICI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट कराने पर वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 29 दिन की मैच्योरिटी वाले एफडी पर 3 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा, जबकि 30 से 90 दिनों के एफडी पर 3.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं अब 91 से 184 दिनों के फिस्क्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन को 4 फीसदी की दर से ब्याज दर मिलेगा, वहीं 185 से लेकर 1 साल तक के एफडी पर 4.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 1 साल से डेढ़ साल के लिए एफडी पर 5.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, तो वहीं डेढ़ साल से 2 साल के एफडी के लिए 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 2 से 3 साल के एफडी पर 5.65 फीसदी की दर से ब्याज दर मिलेगा, वहीं 3 से 5 साल के लॉग टर्म डिपॉजिट 5.85 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इसी तरह से 3 से 10 साल पर 6.30 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+