कोरोना काल में खाताधारकों को लगा झटका,इस बैंक से कैश निकालना हुआ महंगा, SMS चार्ज में हुई बढ़ोतरी
कोरोना काल में खाताधारकों को लगा झटका,इस बैंक ने कैश निकालना हुआ महंगा, SMS चार्ज में हुई बढ़ोतरी
नई दिल्ली, अप्रैल 23। कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों में खौफ पैदा कर दी है। जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, लोगों में डर का माहौल है। अस्पतालों में बेड नहीं है, ऑक्सीजन की किल्लत है। ऐसे में लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। इन सबके बीच एक्सिस बैंक( Axis Bank) ने अपने खाताधारकों को एक और झटका दिया है। अब एक्सिस बैंक से कैश निकालना , एसएमएस सर्विस लेना महंगा हो गया है।

खाताधारकों को लगा झटका
मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक एक्सिस बैंक ने बचत खाते से कैश निकालना अब महंगा कर दिया है। वहीं बैंक ने SMS सुविधाओं के चार्ज में भी बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने कहा है कि 1 मई 2021 स सेविंग अकाउंट पर नई दरों से सर्विस चार्ज वसूला जाएगा। यानी 1 मई 2021 से एक्सिस बैंक के खाताधारकों को बचत खाते से कैश निकालने पर पहले की तुलना में अधिक सर्विस चार्ज देना होगा। वहीं ग्राहकों को अपने बैंक खाते में औसत मिनिमम मासिक बैलेंस बनाकर रखना होगा।

मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर लगेगा चार्ज
एक्सिस बैंक के सेविंग बैंक खाताधारकों को अपने बचत खाते में कम से कम 15000 रुपए रखना होगा। बैंक ने न्यूनतम बैलेंस की रकम को 1 मई से 10000 रुपए से बढ़ाकर 15000 रुपए कर दिया है। अगर आप अपने खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखते हैं तो आपको 50 रुपए से लेकर 800 रुपए तक का चार्ज देना होगा।

कैश निकालना हुआ महंगा
वहीं बैंक ने कैश ट्रांजैक्शन भी महंगा कर दिया है। बैंक के बचत खाताधारक एक महीने में अधिकतम 4 ट्रांजेक्शन या 2 लाख रुपए तक बिना किसी सर्विस चार्ज के निकाल सकते हैं। इसस अधिक करने पर आपको हर हजार रुपए की निकासी पर 5 रुपए से लेकर 150 रुपए तक का भुगतान करना पड़ सकता है। वहीं बैंक ने एसएमएस सर्विस के चार्ज को बढ़ाकर 25 पैसे प्रति एसएमएस कर दिया है। एमएसम सर्विस की नई दरें 1 जुलाई स लागू होंगी।












Click it and Unblock the Notifications