लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, दीवाली में हो सकती है कैश की किल्लत
नई दिल्ली। अक्टूबर में बैंकों की लंबी छुट्टियां हैं। पूरे अक्टूबर में बैंक 11 दिनों के लिए बंद रहे। वहीं महीने के आखिरी हफ्ते में तो बैंक लगातार 4 दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है। बैंक बंद रहने से एटीएम में कैश जमा होने में परेशानी आ सकती है, जिसका असर लोगों पर पड़ेगा। अक्टूबर (Bank Holidays list) महीने के तीसरे हफ्ते में भी बैंक एक दिन ज्यादा बंद रहेंगे। वहीं 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव है, जिसकी वजह से मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में दीवाली- छठ, भाईदूज समेत कई बड़े त्योहार है,जिनकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर में कुल 11 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। अगर सिर्फ आखिरी हफ्ते की बात करें तो...
- 26 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि महीने का चौथा शनिवार है।
- 27 अक्टूबर रविवार और दिवाली होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- वहीं 29 अक्टूबर को भैय्या दूज के चलते बैंक बंद रहेंगे।
यानी लगातार 4 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने पर आपको कैश निकाले, जमा करने, चेक डिपॉजिट करने, बैंक से जुड़े कामों के लिए इंतजार करना होगा। वहीं एटीएम में कैश खत्म हो सकती है। दीवाली के चलते पहले से ही कैश की डिमांड ज्यादा होगी, ऐसे में बैंकों के बंद रहने पर उनका काम भी डिस्टर्ब रहेगा।
वहीं 13 अक्टूबर को बैंकों में रविवार का अवकाश है। इसके अलावा रविवार के कारण 20 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की छुट्टी को लेकर आप आरबीआई के इस लिंक पर जाकर पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देखें https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx












Click it and Unblock the Notifications