Bank Strike: टल गई बैंकों की हड़ताल, अब इन दो दिन देशभर के बैंकों के लटके रहेंगे ताले, जानें नई तारीख
Bank Strike: टल गई बैंकों की हड़ताल, अब इन दो दिन देशभर के बैंकों के लटके रहेंगे ताले, जानें नई तारीख
नई दिल्ली, 9 फरवरी । बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी और ट्रेड यूनियन ने फरवरी महीने में दो दिनों की देशव्यापी हड़ताल बुलाई थी। इस महीने 23 और 24 फऱवरी को देशभर के बैंक बंद रहने वाले थे। बैंकों की हड़ताल को लेकर अब ताजा अपडेट आया है। अब देशभर के बैंकों की हड़ताल की तारीख को टाल दिया गया है। अब बैंकों की हड़ताल को बदलकर मार्च महीने में शिफ्ट कर दिया गया है। ट्रेड यूनियन ने फरवरी में होने वाली बैंकों की तारीख को अब 28 और 29 मार्च को कर दिया हैं।

बैंकों की हड़ताल टली
देशभर के बैंकों में फरवरी महीने में दो दिनों की हड़ताल होने वाली थी। 23 और 24 फरवरी को देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने वाले थे, जिसके कारण बैंकों में कामकाज ठप होने वाला था, लेकिन राहत की खबर हैं कि इस हड़़ताल को टाल दिया गया है। बैंकों की हड़ताल को ट्रेन यूनियंस ने टाल दिया है। देशभर के ट्रेड यूनियनों के साथ हड़ताल पर जाने वाले बैंक कर्मचारी भी हड़ताल पर जाने वाले थे, लेकिन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU) ने अब इस हड़ताल को मार्च के लिए टाल दिया है। सीआईयूटी के फैसले के बाद बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी हड़ताल की तारीख को मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।

अब तक होंगे हड़ताल
ताजा जानकारी के मुताबिक सीआईटीयू ने देशव्यापी हड़ताल को 28 और 29 मार्च के लिए टाल दिया है। यानी अब मार्च में 28 और 29 तारीख को बैंकों की हड़ताल होगी। आपको बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्राइवेटाइजेशन को लेकर सरकार के फैसला का विरोध कर रहे बैंक यूनियन ने इस हड़ताल का आवाहन किया हैं। इससे पहले 16 और 17 दिसंबर 2021 को भी बैंक यूनियन ने हड़ताल की थी। बैंकों के अलावा अन्य संगठन, सरकारी लोक उपक्रमों के निजीकरण का विरोध, श्रम कानून का विरोध कर रहे हैं।

फरवरी में कब-कब बैंक रहेंगे बैंक
फरवरी में 15 फरवरी, 16 फऱवरी, 18 फऱवरी, 19 फऱवरी, 23 फरवरी, 24 फऱवरी को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा रविवार के कारण 13, 20 और 27 फरवरी देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं दूसरे और चौथे शनिवार के कारण 12 और 26 फरवरी को देशभर के बैंकों की छुट्टी होगी।












Click it and Unblock the Notifications