Bank Privatisation: बैंकों के निजीकरण पर वित्त सचिव का बड़ा बयान, कहा-लगभग सभी सरकारी बैंक होंगे प्राइवेट!
Bank Privatisation: बैंकों के निजीकरण पर वित्त सचिव का बड़ा बयान
नई दिल्ली। Bank Privatisation. बैंकों के निजीकरण को लेकर सरकार पहले से ही तेजी दिखा रही है। सरकार ने हाल ही में दो सरकारी बैंकों के निजीकरण( Bank Privatiation) की तैयारी शुरू कर दी है, तो वहीं बैंक कर्मचारी यूनियंस इसे लेकर पहले से नाराजगी जता रहे हैं। बैंकों के प्राइवेटाइजेशन को लेकर अब वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने बड़ा बयान दिया है। वित्त सचिव ने कहा कि सरकार लगभग सभी सरकारी बैंकों का निजीकरण करेगी। उन्होंने कहा कि अतत: निजीकरण और वास्तव में निजीकरण करने में बहुत अंतर है। इस दिशा में वो सक्रिए हैं।

इंडिया पॉलिसी फोरम 2021 के दौरान वित्त सचिव टीवी सोमनाथन न कहा कि अंतत: सरकार सभी सरकारी बैंकों का निजीकरण करेगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि ये उनके निजी विचार है। इंडिया पॉलिसी फोरम क दौरान रंगनाथन ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र में न्यूनतम उपस्थिति बनाए रखेगी।
उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर ऐसा क्षेत्र हैं, जहां कम से कम सरकारी उपस्थिति हो। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह निजीकरण नहीं होगा। वो इस प्रक्रिया में पूरी तरह से सक्रिए होंगे। आपको बता दें कि दो और बैंकों के निजीकरण की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट के दौरान कर चुकी है, जिसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। वहीं वित्त सचिव का बयान ने और हलचल पैदा कर दी है। गौरतलब है कि वित्त मंत्री के बैंकों के निजीकरण को लकर दिए ग बयाान क बाद नीति आयोग ने उन दो बैंकों का चयन कर लिया, जिन्हें निजीकरण के लिए आगे भेजा जाएगा। खबरों के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक को शॉर्टलिस्ट कर केंद्रीय कैबिनेट के पास भेजा गया है। इन दोनों बैंकों में सरकार अपनी 51 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। हालांकि इस पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।












Click it and Unblock the Notifications