एक और घोटाला! बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शिकायत पर CBI ने दर्ज की FIR
Recommended Video

नई दिल्ली। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के बाद, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शिकायत पर एक और प्राथमिकी दर्ज की है। बैंक की ओर से सीबीआई से की गई शिकायत में कहा गया है कि अमित सिंगला की आशीर्वाद चेन कंपनी बैंक से 9.5 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। इससे पहले ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शिकायत पर 389.85 करोड़ रुपये की कथित बैंक ऋण की धोखाधड़ी के लिए दिल्ली स्थित एक हीरे के आभूषण निर्यातक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने सीबीआई के पास शिकायत दर्ज करने के छह महीने बाद एजेंसी ने कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस एफआईआर में सभ्या सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह, रवि सिंह का नाम शामिल है। कंपनी ने ओबीसी से 2007-12 के बीच विभिन्न क्रेडिट सुविधाओं का फायदा उठाया है।
इस अवधि के दौरान ऋण 389 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। बैंक द्वारा पाया गया कि कंपनी सोने और अन्य कीमती पत्थरों की खरीद के अन्य लेनदारों का भुगतान करने के लिए पत्रों का इस्तेमाल कर रही है और फर्जी लेनदेन का उपयोग करके देश के बाहर सोना और धन भेजती है।












Click it and Unblock the Notifications