Banking News: इस सरकारी बैंक ने दिया दिवाली तोहफा, लोन लेना हुआ सस्ता, खत्म किए कई चार्ज

नई दिल्ली । सरकारी बैंक बैंक ऑफ महाराष्ट्र( Bank of Maharashtra) ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने फेस्टिवल सीजन में लोगों को तोहफा देते हुए ब्याज दरों में कटौती कर कर्ज को आसान और पहले से सस्ता कर दिया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए जानकारी दी। बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (Repo Linked Lending Rate) आधारित ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने रेपो लिंक्ड आधारित ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती की है।

 बैंक ने ब्याज दर में की कटौती

बैंक ने ब्याज दर में की कटौती

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रकेट में 0.15 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने ब्याज दरों में कटौती कर कर्ज को सस्ता कर दिया है। ब्याज दरें 0.15 फीसदी तक घटा दी है। बैंक के इस ऐलान के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया की नई ब्याज दरें घटकर 6.90 फीसदी हो गई है। बैंक द्वारा ब्याज दरों में की कई कटौती से ईएमआई का बोझ कम हो जाएगा।

कम होगा EMI का बोझ

कम होगा EMI का बोझ

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ब्याज दरों में कटौती की है, जिसका असर लोगों की ईएमआई पर होगा। बैंक के इस फैसले से 0.15 फीसदी ईएमआई कम हो जाएगी। बैंक ने ब्याज दर में कटौती करने के अलावा कई और फीस माफ कर दिया है। बैंक ने कर्ज लेने वालों के लिए प्रोसेसिंग फीस भी खत्म कर दिया है। बैंक ने कहा है कि 7 नवंबर से ब्याज की नई दरें लागू हो गई है। बैंक के महिलाओं को विशेष छूट देने का फैसला किया है। महिलाओं को ब्याज दरों में सामान्य से 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं डिफेंस सेक्टर में काम करने वालों को भी 0.05 फीसदी अतिरिक्त छूट मिलेगी।

 इन बैंकों ने भी दिया तोहफा

इन बैंकों ने भी दिया तोहफा

आपको बता दें कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपने ग्राहकों को दिवाली तोहफा देते हुए ब्याज दरों में कटौती की। बैंक ऑफ बड़ौदा( Bank of Baroda) ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दरों को 7 फीसदी से घटाकर 6.85 प्रतिशत कर दिया है। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने 30 लाख रुपए से अधिक लोन लेने वालों के लिए होम लोन की ब्याज दर मनें 0.10 फीसदी की कटौती की है। वहीं महिलाओं को 0.05 फीसदी अधिक लाभ देने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+