BOI की 400 दिन की मानसून FD योजना, मिलेगा सबसे अधिक ब्याज
Bank of India 400 days Mansoon FD बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए खास फिक्स डिपॉजिट ऑफर लेकर आई है। बैंक ने इस एफडी स्कीम को मानसून डिपॉजिट का नाम दिया है। यह स्कीम 400 दिनों की है, ऐसे में जो भी इस स्कीम में निवेश करता है उसे बैंक काफी आकर्षक एफडी दे रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर इस मानसून एफडी की जानकारी दी गई है, जिसमे दावा किया जा रहा है कि यह सबसे अधिक एफडी दर है। इसके साथ ही बैंक ने एक साल से कम अवधि पर एफडी ब्याज दर को 1 फीसदी कम कर दिया है, इसे 7 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया है।

सामान्य ग्राहकों के लिए बैंक 3 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक की ब्याज देत रही है। जिन ग्राहकों का पैसा बैंक में 7 दिन से 10 साल के लिए जमा है, उन्हें 3 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक ब्याज मुहैया कराया जा रहा है।
बैंक के ताजा एफडी दरों की बात करें तो यह अलग-अलग स्लैब में अलग है। बैंक के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया की 400 दिनों की मानसून एफडी योजना, 7.25 फीसदी ब्याज, सीनियर 7.75, सुपर सीनियर 7.90 ब्याज मिलेगा। वहीं सामान्य ग्राहकों को 400 दिन की मानसून एफडी स्कीम के तहत 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।
ब्याज दरें
7-45 दिन पर 3% ब्याज
46-179 दिन पर 4.50% ब्याज
180-269 दिन पर 5% ब्याज
270 दिन से एक साल से कम अवधि पर 5.50% ब्याज
एक साल पर 6% ब्याज
एक साल से 2 साल पर 6.0% ब्याज
400 दिन पर 7.25% ब्याज
401 दिन से 2 साल तक पर 6.75
2 साल से अधिक 3 साल से कम की अवधि पर 6.75% ब्याज
3 साल से अधिक और 5 साल से कम की अवधि पर 6% ब्याज
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी दर
एक साल की अवधि पर 6.5%
एक साल से अधिक 399 दिन से कम पर 6.5%
400 दिन की मानसून डिपॉजिट पर 7.75%












Click it and Unblock the Notifications