Bank Holidays May 2021: निपटा लें बैंक से जुड़ा काम, मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays May 2021: निपटा लें बैंक से जुड़ा काम, मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, अप्रैल 25। नए महीने के शुरुआत में चंद दिन बचे हैं। मई महीने के शुरुआत के साथ ही कई चीजें बदल जाएगी। गैस सिलेंडर के दाम से लेकर बैंकों की छुट्टियों तक में कई बदलाव हो जाएंगे। मई महीने में अगर आपकों बैंक से जुड़ा कोई काम है तो ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें, तभी घर से बहर निकलें। कोरोना संकट को देखते हुए बैंकों में कामकाज के घंटों को भी कम करने की सिफारिश की जा रही है, ताकि बैंक के कर्मचारियों को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकें।

 मई महीने में बैंकों की छुट्टी

मई महीने में बैंकों की छुट्टी

बैंकों की छुट्टियों को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पूरी लिस्ट जारी की गई है। साल के शुरुआत के साथ ही पूरे साल भर के लिए बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी जाती है। इस लिस्ट में राज्य स्तर की छुट्टियों की भी पूरी जानकारी होती है। कुछ छुट्टियां ऐसी होती है, जो देशव्यापी लागू होती है और देशभर के बैंक उस दिन बंद रहते हैं। वहीं कुछ छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के मुताबिक होती है, जिस दिन राज्य विशेष के बैंक ही बंद रहते हैं।

 बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

आरबीआई द्वारा जारी बैंकों की छुट्टी की लिस्ट क मुताबिक मई 2021 में शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलाकर कुल 12 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। RBI की बेवसाइट के मुताबिक, मई 2021 में कुल 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें से अधिकांश छुट्टियां राज्यस्तरीय है। मई महीने की शुरुआत की छुट्टी के साथ हो रही है। 1 मई 2021 को मई डे के कारण महाराष्ट्र, कोलकाता, कोच्चि, पणजी, पटना, चेन्नई, तिरुवंतपुरम, हैदराबाद, गुवाहटी, इंफाल, बेंगलुरु, बेलापुर समेत कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी है। इसक बाद 7 मई को जुमैत-उल-विदा के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 13 मई को ईद-उल-फितर की छुट्टी है। वहीं 14 मई को भगवान श्री परशुराम जयंति/रमजान-ईद के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा के कारण अधिकांश शहरों में बैंकों का कामकाज बंद रहेंगा।

 शनिवार-रविवार की छुट्टी

शनिवार-रविवार की छुट्टी

इसकेो अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। 8 मई और 22 मई को शनिवार की छुट्टी के कारण और 2 मई, 9 मई, 16 मई, 23 मई और 30 मई को रविवार की छुट्टी के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

कोरोना के कहर के बीच बदला बैंकों का समय,मात्र 4 घंटे होगा काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+