Bank Holidays List in December 2020: साल के आखिरी महीने दिसंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टी की पूरी लिस्ट

Bank Holidays List in December 2020: साल के आखिरी महीने दिसंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टी की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। Bank Holidays List in December 2020. साल के आखिरी महीने दिसंबर 2020 की शुरुआत के लिए चंद घंटे बचे है। साल खत्म होने से पहले ही लोग अपने बचे कामों को निपटाने में जुट गए हैं। अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई काम बचा है तो जरूर खत्म कर लिए। दिसंबर में बैंक जाने से पहले जान लीजिए कि कब-कब बैंकों की छुट्टी होगी, ताकि आपको बिना काम के लौटना न पड़े। हम आपको दिसंबर 2020 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट की जानकारी दे रहे हैं।

 दिसंबर में बैंकों की छुट्टी

दिसंबर में बैंकों की छुट्टी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी की गई है। देश के अलग-अलग शहरों में बैंकों की छुट्टी की पूरी जानकारी भी दी गई है। आरबीआई की वेबसाइट पर जारी लिस्ट के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन छुट्टियां रहेगी। कुछ राज्यों में स्थानीय पर्व के आधार पर बैंकों में अवकाश दिए गए हैं।

1 दिसंबर से ही छुट्टी की शुरुआत

1 दिसंबर से ही छुट्टी की शुरुआत

वहीं सभी रविवार को तो देशभर के सभी बैंक पहले से ही बंद रहते हैं। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी होती है । इन छुट्टियों के अलावा राष्ट्रीय अवकाश के साथ-साथ क्षेत्रीय अवकाश के दिन भी बैंक बंद रहते हैं। दिसंबर महीने में बैंकों की छुट्टी की शुरुआत 1 दिसंबर से ही हो रही है। बैंकों की छुट्टी के बारे में जानने के लिए आप अपने संबंधित बैंक की वेबसाइट पर जानकर बी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

1 दिसंबर 2020 को हैदराबाद में नगर निगम चुनावों के चलते शहर के बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं नगालैंड में राज्य स्थापना दिवस की छुट्टी होगी। इसके अलावा 1 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में फेथ दिवस की छुट्टी होती है। इसके बाद 3 दिसंबर को कर्नाटक में कनाकाडसा जयंती, त्रिपुरा में वर्ल्ड डिसएब्ल्ड डे की छुट्टी और गोवी में फ्रिस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस वेवियर की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं 6 दिसंबर को रविवार के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 दिसंबर को दूसरा शनिवार होगा, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं 13 दिसंबर को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। 17 दिसंबर को गंगटोक के बैंक Losoong/Namsoong के चलते बंद रहेंगे। वहीं 18 दिसंबर को मेघालय, सिलॉग, गंगटोक में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के चलते बैंक बंद रहेंगे।

 दिसंबर 2020 में बैंक कब -कब बंद रहेंगे

दिसंबर 2020 में बैंक कब -कब बंद रहेंगे

वहीं 19 दिसंबर को गोवा लिबरेशन डे के चलते यहां के बैंक बंद रहेंगे, जबकि 20 दिसंबर को रविवार के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे। जबकि 26 दिसंबर को शिलॉग के बंद Christmas Festival के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं 26 को चौथे शनिवार के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे। जबकि 27 दिसंबर को रविवार की छुट्टी होगी। इसके अलावा 30 दिसंबर को सिक्किम में तामू लोसर, मेघालय में यू कियांग नंगबाह और मणिपुर में न्यू ईयर इव की छुट्टी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+