Bank Holidays in August: अगस्त में 13 दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays: अगस्त में 13 दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर देता है। आरबीआई की वेबसाइट पर बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट मौजूद होती है। अगर अगस्त महीने की छुट्टियों की बात करें तो बैंक लगातार 13 दिन बंद रहेंगे। अगस्त 2022 में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार की छुट्टियों के साथ अगस्त में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे।

अगस्त में 13 दिन बैंक बंद
अगस्त में बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है। स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन , जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी त्योहारों के कारण अगस्त महीने में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक जाना है तो जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूरत चेक कर लें, वरना आपको बैंक बंद रहने के कारण खाली हाथ लौटना पड़ सकता है। हम आपको रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट की जानकारी दे रहे हैं।

राज्यों के हिसाब से छुट्टियां
एरबीआई द्वारा दी गई छुट्टियों विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों और सरकारी अवसरों और जयंती के आधार पर होती है। यानी जरूरी नहीं कि आज अगर दिल्ली में बैंक बंद हैं तो बिहार में भी बंद हो। ये छुट्टियां राज्यों की छुट्टियों के आधार पर दी जाती है। अगस्त महीने में 1 तारीख से ही छुट्टियों की शुरुआत हो रही है। आइए देखें अगस्त में कब-कब बंद हैं बैंक ...

कब -कब बैंक रहेंगे बंद
- 1 अगस्त को सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
- 7 अगस्त को रविवार के कारण देशभर के बैंद बंद रहेंगे।
- 8 अगस्त को मुहर्रम के अवसर पर देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे ।
- 11 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 13 अगस्त को सेकेंड शनिवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

अगस्त में बैंकों की लंबी छुट्टी
- 14 अगस्त को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंक बंद।
- 16 अगस्त को पारसी नववर्ष के कारण मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
- 18 अगस्त को जन्माष्टमी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 21 अगस्त को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 28 अगस्त को भी रविवार की छुट्टी होगी।
- 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications