Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bank Holidays in August: अगस्त में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in August: अगस्त में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। अगर आपके पास बैंक से जुड़ा काम अटका हुआ है तो ये खबर आपके लिए खास है। बैंक जाने से पहले बैंकों की छुट्टी के बारे में जान लेना जरूरी है, ताकि आपको बिना काम कराए वापस लौटना न पड़े। बैंकों की छुट्टियों का आप पर असर पड़ता है, क्योंकि बैंक आपने आर्थिक गतिविधियों का आधार हैं। ऐसे में अगस्त महीने बैंकिंग संबंधी कामों को लेकर बैंक जाने से पहले जान लें कि बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे। अगस्त में अलग-अलग त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग जोन के बैंकों की छुट्टी होगी।

 अगस्त में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगस्त में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक


अगस्त महीने में अलग-अलग त्योहारों के कारण बैंकों की छुट्टियां होगी। देश के अलग-अलग हिस्सों को मिलकर बैंक 11 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टी अलग से होगी। ऐसे में अगस्त महीने में बैंक जाने से पहले इस लिस्ट को जरूर देख लें, ताकि आपको बैंकों के खुले होने और बंद होने की पूरी जीनकारी हो और आप अपने काम को उसी के अनुसार प्लान कर सकें।

 अगस्त में किस-किस बंद रहेंगे बैंक

अगस्त में किस-किस बंद रहेंगे बैंक

अगस्त की शुरुआत ही बैंक की छुट्टी के साथ होगी। 1 अगस्त को बैंकों में बकरीद की छुट्टी होगी। इस मौके पर लगभग हर जोन के बैंक बंद रहेंगे।
3 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
11 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बैंकों की छुट्टी होगी।
12 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर के अलावा लखनऊ, जम्मू,कानपुर, रांची, रायपुर, शिमला आदि जोन के बैंक बंद रहेंगे।
13 अगस्त को बैंकों में पेट्रियोट डे की छुट्टी होगी, लेकिन ये छुट्टी इम्फाल जोन में बैंकों में होगी।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
20 अगस्त को श्रीमंत संकरादेव की अवसर पर गुवाहाटी जोन के बैंक बंद रहेंगे।
21 अगस्त को हरितालिका तीज के अवसर पर देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।
22 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर बैंकों में काम काज बंद रहेगा।
29 अगस्त को कर्मा पूजा के मौके पर जम्मू, रांची, श्रीनगर के अलावा तिरुवनंतपुरम जोन के बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।
31 अगस्त को इंद्रयात्रा के साथ-साथ तिरुओणम पर्व है, जिसके कारण कुछ जोन के बैंक बंद रहेंगे।

 शनिवार और रविवार की छुट्टी

शनिवार और रविवार की छुट्टी

अगस्त में इनके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी होगी। यानी 8 अगस्त को दूसरे शनिवार और 22 अगस्त को चौथे शनिवार की छुट्टी होगी। इसके अलावा 2 अगस्त, 9 अगस्त, 16 अगस्त, 23 अगस्त और 30 अगस्त को रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+