Bank Holidays List: RBI की नई हॉलिडे लिस्ट! 20 से 28 फरवरी तक जानें कब-कब और कहां बैंक बंद?
Bank Holidays List 2025 February: इस बार फरवरी 28 दिनों की है। आधे से ज्यादा दिन गुजर चुके हैं, अब सिर्फ 9 दिन ही शेष बचे हैं। इन दिनों में अगर आप बैंक संबंधी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट को ध्यान में रखना जरूरी है।
खास बात यह है कि बचे शेष 9 दिनों में से 4 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, लेकिन ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ नहीं होंगी। आइए जानते हैं कि 20 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक किन-किन तारीखों पर और किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे...

20 फरवरी 2025 को कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक?
- गुरुवार, 20 फरवरी 2025 को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
कारण:
- इस दिन मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का राज्य दिवस (Statehood Day) मनाया जाता है।
- आइजोल और ईटानगर में सरकारी दफ्तर, बैंक और कई संस्थान बंद रहेंगे।
- इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं।
- नेट बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी।
- बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
फरवरी 2025 में कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?
राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियां (RBI Holiday List)
- बुधवार, 19 फरवरी 2025: बेलापुर, मुंबई और नागपुर - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के कारण बैंक बंद
- गुरुवार, 20 फरवरी 2025: आइजोल (मिजोरम) और ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) - राज्य दिवस के कारण बैंक बंद
- बुधवार, 26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि पर अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holidays February 2025: फरवरी 2025 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? (पूरी लिस्ट)
साप्ताहिक और त्यौहार की छुट्टियां:
- 19 फरवरी (बुधवार): छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती - (बेलापुर, मुंबई, नागपुर)
- 20 फरवरी (गुरुवार): राज्य दिवस - (मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश)
- 22 फरवरी (शनिवार): चौथा शनिवार - (सभी राज्यों में बैंक बंद)
- 23 फरवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश - (सभी राज्यों में बैंक बंद)
- 26 फरवरी (बुधवार): महाशिवरात्रि - (कई राज्यों में बैंक बंद)
- 28 फरवरी (शुक्रवार): लोसर (तिब्बती नववर्ष) - कुछ क्षेत्रों में अवकाश
- ध्यानार्थ: हर रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
क्या बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी?
- शाखाओं में काम नहीं होगा, लेकिन आप ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सुचारू रूप से चालू रहेंगी।
- NEFT और RTGS की सेवाएं भी जारी रहेंगी।
नोट- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी दी गई है, वनइंडिया तथ्यों को लेकर उत्तरदायी नहीं है। कृपया अपने स्थानीय बैंक के नोटिफिकेशन को जरूर फॉलो करें।












Click it and Unblock the Notifications