Bank Holiday in October 2021: आज से लगातार 9 दिन बैंक रहेंगे बंद, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holiday in October 2021: आज से लगातार 9 दिन बैंक रहेंगे बंद, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। Bank Holiday in October 2021. त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टिय़ों की शुरुआत हो गई है। बैंक लगातार 9 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। बैंकों की छुट्टी को देखते हुए आप बैंकिंग संबंधी अपने काम को निपटाने के लिए छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। रिजर्व बैंक द्वारा हर वित्तीय वर्ष के बैंकिंग हॉलीडे की लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट के मुताबिक अगले 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है। हालांकि ये छुट्टी अलग-अलग राज्यों और शहरों के मुताबिक होगी.

कल यानी 13 अक्टूबर से बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है।
- 13 अक्टूबर को दुर्गा महाअष्टमी के कारण अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, पटना, रांची, कोलकाता समेत देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।
- 14 अक्टूबर को महानवमी के कारण अगरतला, बेंगलुरू, चेन्नई, पटना, कोलकाता, रांची समेत देश के अधिकांश हिस्सों में बैंकों की छुट्टी होगी। 15 अक्टूबर को दशहरा के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।
- 16 अक्टूबर को गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। वहां 16 तारीख को दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी।
- 17 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी है।
- 18 अक्टूबर को बीहू क कारण गंगटोक के बैंक बंद रहेंगे।
- 19 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद क कारण बैंकों की छुट्टी होगी।
- 20 अक्टूबर के बाल्मिकी जयंती की छुट्टी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications