Bank Holidays: मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जानें से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays: मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जानें से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 22 फरवरी। नए महीने की शुरुआत होने जा रही है। बैंकों की छुट्टियों की नई लिस्ट लागू हो जाएगी। मार्च में महाशिवरात्रि, होली जैसे बड़े त्योहार हैं, जिसके कारण बैंकों की लंबी छुट्टियां होगी। ऐसे में अगर आपको मार्च में बैंक जाना हैं तो ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, वरना आपको मुश्किल हो सकती है। बैंक से खाली हाथ लौटना पड़ सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक मार्च 2022 में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे।

 मार्च में 13 दिन बैंक बंद

मार्च में 13 दिन बैंक बंद

आरबीआई की वेबसाइट पर मार्च महीने में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक मार्च महीने में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। हालांकि आपको बता दें कि ये छुट्टियां देशभर के बैंकों में एक साथ नहीं होती। आरबीआई की लिस्ट राज्यों और शहरों के मुताबिक होती है, यानी छुट्टियां शहरों, राज्यों के स्थानीय त्योहारों, दिवसों के आधार पर होती हैं, जिस दिन केवल उसी शहर के बैंक बंद रहते हैं। वहीं कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर की होती है, जिस दिन देशभर के सभी बैंक बंद रहते हैं।

 मार्च में कब-कब बैंक रहेंगे बंद

मार्च में कब-कब बैंक रहेंगे बंद



मार्च महीने की शुरुआत छुट्टी से हो रही है। 1 1 मार्च को महाशिवरात्रि के कारण अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग स्थित बैंक शाखाओं को छोड़कर देशभर के बैंद बंद रहेंगे। वहीं 3 मार्च को लोसार के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 4 मार्च को चपचार कुट के कारण आइजोल में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 17 मार्च को होलिका दहन के कारण देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद रहेंगे। 18 मार्च को होली के कारण बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता ,तिरुवनंतपुरम को छोड़ देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 19 मार्च को भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंकों की छुट्टी होगी। 22 मार्च को बिहार दिवस के कारण पटना के बैंक बंद रहेंगे।

 इस दिन देशभर के बैंकों की छुट्टी

इस दिन देशभर के बैंकों की छुट्टी


6 मार्च, रविवार , 12 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार, 13 मार्च को रविवार 20 मार्च को रविवार, 26 मार्च को महीने का चौथा शनिवार और 27 मार्च को रविवार के कारण देशभर के बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+