Bank Holiday in June 2023: जून माह में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

Bank Holiday in June 2023: जून माह में 12 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसकी लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि ये 12 छुट्टियां देश के सभी बैंकों में नहीं होगी।

bank

Bank Holiday in June 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जून माह में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप जून माह में बैंक जाने की सोच रहे हैं तो इस लिस्ट को जरूर देख लें। जून माह में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, लिहाजा आपके जो भी काम हैं उन्हें इन छुट्टियों से इतर निपटाने की कोशिश करें।

जून माह में बैंक की छुट्टियों की बात करें तो कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसकी बड़ी वजह है कि कई छुट्टियां लगातार पड़ रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।

हालांकि यह ध्यान रखने वाली बात है कि यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होगी। आरबीआई ने जो गाइडलाइन जारी की है उसके अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है। यह पूरे देश के बैंकों पर लागू होता है।

हालांकि डिजटल इंडिया के इस दौर में हर कोई अपना काम घर बैठे ही कर लेता है। लेकिन कई काम ऐसे होते हैं जिसके लिए आपका बैंक जाना जरूरी हो जाता है। लिहाजा बैंक जाने से पहले आपको बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

इस दिन बंद रहेंगे स्कूल
4 जून को रविवार
10 जून को दूसरा शनिवार
11 जून को रविवार
15 जून- रज संक्रांति, ओडिशा और मिजोरम में बैंक रहेंगे बंद
18 जून- रविवार
20 जून- रथ यात्रा, ओडिशा, मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे
24 जून- चौथा शनिवार
25 जून- रविवार
26 जून- खर्ची पूजा की छुट्टी, त्रिपुरा में बैंक बंद रहेगा
28 जून- ईद उल अजहा, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, केरल में बैंक बंद रहेगा
29 जून- ईद उल अजहा, देशभर में बैंक बंद रहेंगे
20 जून- रीमा ईद उल अजहा के मौके पर मिजोरम, ओडिशा में बैंक बंद

बिना बैंक जाएं करा सकते हैं ये काम
इंटरनेट के जरिए तमाम बैंकिंग से जुड़ी सुविधाओं का लाभ घर बैठे ही लिया जा सकता है। आप डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग के जरिए ये सेवाएं ले सकते हैं. आप आसानी से पैसे की लेन देन, बैंक स्टेटमेंट आदि घर बैठे कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+