Bank Holiday July 2024: फटाफट निपटा लें अपना काम, जुलाई में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद
Bank Holiday July 2024 in Hindi: जुलाई का महीना अपने साथ बहुत सारे पर्व भी लेकर आता है इसलिए इस महीने का इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं।
इस बार भी जुलाई में छुट्टियों की भरमार है और इसी वजह से जुलाई में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपका कोई काम बैंक का है तो उसे फौरन कर लें वरना छुट्टी की वजह से आपका काम अटक सकता है।

जुलाई 2024 में बैंक अवकाश की लिस्ट
- 3 जुलाई 2024: बेह दीनखलम (मेघालय)।
- 6 जुलाई 2024: एमएचआईपी दिवस (मिजोरम)।
- 7 जुलाई: सप्ताहांत (सभी राज्य)।
- 8 जुलाई 2024: कांग (रथजात्रा) (मणिपुर)।
- 9 जुलाई 2024: द्रुकपा त्से-ज़ी (सिक्किम)।
- 13 जुलाई 2024: महीने का दूसरा शनिवार (सभी राज्य)।
- 14 जुलाई 2024: सप्ताहांत (सभी राज्य)।
- 16 जुलाई 2024: हरेला (उत्तराखंड)।
- 17 जुलाई 2024: मुहर्रम/आशूरा/उ तिरोत सिंग दिवस (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा)।
- 21 जुलाई 2024: सप्ताहांत (सभी राज्य)।
- 27 जुलाई 2024: महीने का चौथा शनिवार (सभी राज्य)।
- 28 जुलाई 2024: सप्ताहांत (सभी राज्य)।
खास बातें
- बैंक बंद होने से केवल आपका चेक या कागज से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे।
- बैंक की ऑन लाइन सेवाएं चालू रहेंगी।
- ATM भी पर्याप्त रूप से काम करेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का हॉलीडे कैलेंडर
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपना हॉलीडे का कैलेंडर हर महीने रिलीज करता है।
- स्टेट हॉलीडे राज्यवार पर्व के आधार पर घोषित होते हैं और हर प्रांत में अलग-अलग होते हैं।
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का हॉलीडे कैलेंडर सांस्कृतिक या धार्मिक अनुष्ठान के ध्यान में रखकर तैयार करता है।
- RBI दरअसल Negotiable Instruments Act, और Real Time Gross Settlement Holidays के आधार पर अवकाश को घोषित करता है।












Click it and Unblock the Notifications