Bank Holiday in August 2023: अगस्त में त्योहारों की भरमार, 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी List
Bank Holiday in August 2023: अगस्त का महीना त्योहारों से भरा हुआ है इसलिए इस महीने में एक-दो दिन नहीं बल्कि 14 दिन बैंक बंद रहेंगे, इसलिए अगर आपको कुछ बैंक के जरूरी काम निपटाने हैं तो फटाफट निपटा लें। आरबीआई हर महीने की छुट्टियों का कैलेंडर रिलीज करता है। उसने अगस्त माह का भी कैलेंडर रिलीज कर दिया है।आइए एक नजर डालते हैं अगस्त माह के बैंक की छुट्टियों पर।

अगस्त में बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday in August 2023)
- 6 अगस्त 2023- संडे की वजह से बैंक बंद
- 8 अगस्त 2023- तेन्दोंग ल्हो रम फात ( गंगटोक )
- 12 अगस्त 2023- सेंकड शनिवार
- 13 अगस्त 2023- संडे
- 15 अगस्त 2023- स्वतंत्रता दिवस
- 16 अगस्त 2023- पारसी नववर्ष ( मुंबई, नागपुर और बेलापुर )
- 18 अगस्त 2023- शंकरदेव तिथि (गुवाहाटी)
- 20 अगस्त 2023- संडे
- 26 अगस्त 2023- चौथा शनिवार
- 27 अगस्त 2023- संडे
- 28 अगस्त 2023- ओणम (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम)
- 29 अगस्त 2023- तिरुओणम (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम)
- 30 अगस्त- रक्षा बंधन ( जयपुर और शिमला)
- 31 अगस्त 2023- रक्षा बंधन
- 31 अगस्त 2023- श्री नारायण गुरु जयंती
खास बात ये है कि बैंकों के हॉलीडे की वजह से ऑन लाइन सेवाओं ओर एटीएम के ट्रांजेक्शन सर्विस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, ये यथावती चलती रहेगी। इसलिए कैश निकालने की समस्या एटीएम के कारण नहीं रहेगी।
पांच दिन करना होगा काम
छुट्टियों के कैलेंडर के बीच एक खबर सुर्खियां बनी है, इंडियन एसो बैंक कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकता है। दरअसल उसकी प्लानिंग बैंक को 'फाइव डेज वर्किंग' करने की है। इस बारे में 28 जुलाई को एक मीटिंग होने वाली है जिसमें ये फैसला लिया जा सकता है। अगर सहमति बनी तो बैंक कर्मियों को अब हर हफ्ते शनिवार-रविवार की छुट्टी मिलेगी। अभी तक उन्हें महीने में संडे के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टियां मिली करती हैं।
कुछ खास बातें
इस बार सावन का महीना 59 दिनों को हो जाने से त्योहार थोड़ा विलंब से आ रहे हैं। साल 2022 में राखी का त्योहार 11 अगस्त को था लेकिन इस बार 30-31 अगस्त को पड़ रहा है। आपको बता दें कि राखी से ही सावन खत्म और भादो का माह शुरू होता है। राखी के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications