बैंकों की छुट्टी: आज से रविवार तक इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

बैंकों की छुट्टी: आज से रविवार तक इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 8 सितंबर। सितंबर महीने में बैंकों की लंबी छुट्टियां हैं। महीने के शुरुआती हफ्ते में ही बैंक त्योहारों और सरकारी छुट्टिय़ों की वजह से लगातार 5 दिन बंद रहेंग। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जारी बैंक हॉलीडे की लिस्ट देखें तो इस हफ्ते बैंक पांच दिन बंद रहेंगे, जिसकी शुरुआत आज यानी 8 सितंबर से हो गई है। 8 सितंबर से रविवार यानी 12 सितंबर तक बैंकों की छुट्टियां हैं। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग शहरों में हैं।

 लगातार 5 दिन बैंक बंद

लगातार 5 दिन बैंक बंद

8 सितंबर से बैंकों की लंबी छुट्टी हैं। बुधवार से रविवार तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टिय़ां देश के अलग-अलग शहरों में हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक जाना हैं तो पहले RBI द्वारा बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जरूर चेक कर लें। इन छुट्टियों में से कुछ ऐसी छुट्टियां होती हैं जो स्थानीय राज्य स्तर पर ही प्रभावी होती हैं, जबकि कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर पर सभी बैंकों पर लागू होती हैं और देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंक उस दिन बंद रहते हैं, जबकि राज्य की स्थानीय छुट्टियों के दौरान केवल उसी राज्य या शहर के बैंक बंद रहते हैं।

 आज से रविवार तक बैंक बंद

आज से रविवार तक बैंक बंद

आज यानी 8 सितंबर को गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि 9 सितंबर 2021 को तीज के कारण गंगटोक में बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 10 सितंबर को हरितालिका तीज और इन्द्रजत्रा क चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं गणेश चतुर्थी, विनायकर चतुर्थी के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी के बैंकों में भी 10 सितंबर की छुट्टी रहगी। इसक अलावा महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण 11 सितंबर को देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 12 सितंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

 जानें सितंबर में बैंक कब-कब रहेंगे बंद

जानें सितंबर में बैंक कब-कब रहेंगे बंद

सितंबर के बाकी बचे दिनों में से 17 सितंबर को कर्मा पूजा के कारण रांची के बैंक बंद रहेंगे। जबकि 19 सितंबर को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 20 सितंबर को गंगटोक के बैंकों में इंद्रजात्रा की छुट्टी रहेगी। 21 सितंबर को कोची और तिरुवंतपुरम के बैंकों में श्री नारायण गुरू समाधी दिवस की छुट्टी होगी। वहीं आखिरी हफ्ते में 25 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार हैं, जिनके कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। जबकि 26 सितंबर को रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। हालांकि बैंक की छुट्टी के दौरान नेट बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग,मोबाइल बैंकिंग, ATM सर्विस जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+