Bank Holidays: एक दिन छोड़कर कल से लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट
Bank Holidays: एक दिन छोड़कर कल से लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के लगतार बढ़ते संकट के बीच घरों में रहना सबसे सुरक्षित है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा काम है तो कोशिश करें कि उसे डिजिटल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए निपटा सकें, लेकिन फिर भी अगर बैंक जाना जरूरी हुआ तो बैंक खुला है या बंद इसकी जनकारी पहले जरूर ले लें। आपको बता दें कि कल से बैंकों की लंबी छुट्टियां होने जा रही है। बीच में केवल एक दिन छोड़कर बैंक लगातार 4 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

कल यानी 13 मई से एक दिन छोड़कर बैंक लगातार चार दिनों के लिए बंद रहेंगे। बैंकों की लंबी छुट्टियां कल से शुरू होने वाली है। 13 मई, 14 मई और 16 मई को बैंक बंद रहेंगे, यानी बुधवार के बाद बैंक शनिवार और सीधे सोमवार को खुलेंगे। 13 मई, 14 मई , 16 मई को बैंकों की छुट्टी है। RBI की बेवसाइट पर दी गई बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 13 मई को रमजान ईद के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 14 मई को भगवान श्री परशुराम जयंती / बसवा जयंती / अक्षय तृतीया के कारण बेलापुर, जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 15 मई को शनिवार को बैंक खुलेंगे, जबकि 16 मई को रविवार के चलते बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होगी।
मई में बैंकों की छुट्टी की लिस्ट
अगर मई क बाकी बचे दिनों में बैंकों की छुट्टी की बात करें तो 7 दिन बैंकों का कामकाज बंद रहेंगे। आरबीआई की वेबसाइट पर बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी की गई है। इसके मुताबिक 22 मई को चौथा शनिवार के कारण बंक बंद रहेंगे। 23 मई को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा के चलते अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर आदि जगहों पर बैंक बंद रहेंगे तो वहीं 30 मई को रविवार की छुट्टी होगी।












Click it and Unblock the Notifications