Bank Close: लगातार तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, कर लें कैश का इंतजाम

Bank Close: लगातार तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, कर लें कैश का इंतजाम

नई दिल्ली। अगर बैंक से जुड़ा आपको कोई भी काम बचा है तो बिना देर किए उस शुक्रवार को निपटा लें। बैंकों की लंबी छुट्टी होने वाली है। शुक्रवार के बाद बैंक सीधे मंगलवार को खुलेंगे। ऐसे में आपको बैंक से जुड़े अपने जरूरी कामों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बैंक खाताधारकों के लिए खबर जरूरी हैं, क्योंकि उन्हें अपने कामों के लिए अब अगले दिन दिनों का इंतजार करना होगा।

 Bank Close in September: All Banks will be close continue for 3 days from 24 september
लगातार तीन दिन बैंक रहेंगे बंद

देशभर के सभी बैंक शुक्रवार के बाद सीधे मंगलवार को खुलेंगे। शुक्रवार के बाद शनिवार को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं रविवार को देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होगी। इसके साथ ही सोमवार को बैंक भारत बंद के कारण बंद रहेंगे। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (AOBOC) ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। बैंकर्स यूनियन ने इसे समर्थन देने का वादा किया है। अखिल भारतीय अधिकारी परिसंघ ने सरकार से इस बंद का समर्थन करते हुए सरकार को किसानों के साथ बातचीत शुरू करने और उनकी मांगों को मानने का अनुरोध किया है। बैंकर्स संघ ने सरकार से तीन विवादित कृषि कानूनों को रद्द करने का अनुरोध किया।

हालांकि ग्राहकों को परेशान न हो। आप अपन जरूरी काम और ट्रांजैक्शन को ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग से निपटा सकते हैं। आपको बैंकिंग संबंधी कामों की सुविधा बैंक के ऐप, ऑनलाइन बैंकिंग से मिलती हैं। हालांकि ड्राफ्ट मेकिंग जैसे कामों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+