काम की खबर: SBI और BOI के ग्राहक 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना रूक जाएगा पैसों का लेनदेन

काम की खबर: SBI और BOI के ग्राहक 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना रूक जाएगा पैसों का लेनदेन

नई दिल्ली, 6 मार्च । अगर आपका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए 31 मार्च तक जरूरी काम निपटा लेने की सलाह दी है। बैंक ने अपने खाताधारकों को कहा है कि वो 31 मार्च तक अपने पैन कार्ड को आधार से जरूर लिंक कर लें। बैंक ने सोशल मीडिया, वेबसाइट, एसएमएस, ईमेल के जरिए खाताधारकों से ये अपील की है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी बैंकिंग प्रक्रिया बिना रूकावट चलती रहे तो बिना देर किए अपने पैन को आधार से लिंक करवा लें।

 SBI ने खाताधारकों को दी जानकारी

SBI ने खाताधारकों को दी जानकारी

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने खाताधारकों से अपील की है कि वो बिना देर किए अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लें। बैंक के मुताबिक, किसी भी असुविधा से बचने के लिए या बैंकिंग सर्विस का बिना रूके इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके लिए पैन और आधार की लिंकिंग जरूरी है। बैंक ने कहा है कि 31 मार्च 2022 से पहले ग्राहक अपने पैन और आधार को लिंक कर लें, वरना बैंकिंग सर्विस को जारी रखने में उन्हें परेशानी हो सकती है।

 Bank of india ने क्या कहा?

Bank of india ने क्या कहा?

SBI ने जहां अपने ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए पैन आधार को जोड़ने की सलाह दी है तो वहीं बैंक ऑफ इंडिया( Bank of india ) ने भी अपने ग्राहकों को 31 मार्च से पहले पैन-आधार लिंक करने को कहा है। बैंक ने अपने ग्राहकों को कहा है कि बैंक खाता खालने या फिर नकदी लेनदेन, या नकद जमा करने या डीमैट अकाउंट खोलने के लिए या फिर बॉन्ड लेने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।

कैसे करें लिंक

कैसे करें लिंक

बैंकों ने अपने खाताधारकों को पैन आधार को लिंक करना का आसान तरीका भी बताया है। इसके मुताबिक आप ऑनलाइऩ तरीके से अपने पैन आधार को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home लिंक पर जाना होगा। होम पेज पर लिंक आधार वाले विक्लप पर जाकर 12 अंकों के आधार नंबर को भरना होगा, फिर ओटीपी भरकर उसे सब्मिट करना होगा। इसके अलावा आप SMS के जरिए भीा इसे लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए UIDPAN फॉर्मेट में 567678 या 56161 नंबर पर भेजना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+