Tesla के फैंस को झटका, सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर आयात शुल्क घटाने से किया इंकार
Tesla के फैंस को झटका, सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर आयात शुल्क घटाने से किया इंकार
नई दिल्ली। भारत में टेस्ला फैंस को झटका लगा है। टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों का इंतजार कर लगे लोगों को मायूसी हाथ लगी है। दरअसल सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर आयात शुल्क में कटौती करने से इंकार कर दिया। सरकार के इस फैसले के साथ ही टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की उम्मीदों पर पानी फिर गया। दरअसल एलन मस्क ने सरकार ने अनुरोध किया था कि वो ई-व्हीकल्स पर आयात शुल्क को कम करें। दरअसल वो पहले अपनी इलेक्ट्रिक कारों को आयात कर भारत में बचना चाहते थे, फिर यहां फैक्ट्री लगाने पर विचार करेंगे। लेकिन उनकी इस प्लानिंग को झटका लगा है।
Recommended Video

आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जानकारी दी कि सरकार ई-व्हीकल्स के आयात शुल्क में कटौती करने पर कोई विचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव कोशिश कर रहे हैं, ताकि इलेक्ट्रिक कारों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिले। इसके लिए सरकार ने डोमेस्टिक टैक्स, चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन आयात शुल्क की कटौती पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
आपको बता दें कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क चाहते हैं कि सरकार उन्हें सस्ते आयात शुल्क पर इलेक्ट्रिक कारों के आयात की सुविधा दे। इसके लिए कंपनी ने भारत सरकार को चिट्ठी बी लिखा और इपोर्ट डयूटी टैक्स को घटाकर 40 फीसदी करने का आग्रह किया था। उन्होंने ये भी संकेत उसी वक्त दे दिए थे कि अगर उन्हें सस्ती दरों पर कारों को इंपोर्ट करने की अनुमति मिलेगी, तभी वो बाद में भारत में फैक्ट्री लगाने पर विचार करेंगे। फिलहाल सरकार के इस बयान से टेस्ला के इलक्ट्रिक कारों का इंतजार कर रहे लोगों को मायूसी हाथ लगी है।












Click it and Unblock the Notifications