लॉकडाउन के बीच इस बैंक ने खाताधारकों को दिया जोरदार झटका, ब्याज दर पर चलाई कैंची, ग्राहकों का मुनाफा हुआ कम

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच जहां सभी अपनी आमदनी में हो रही कटौती से परेशान है। लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो वहीं बड़े प्राइवेट बैंक ने अपने खाताधारकों को जोरदार झटका दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक ने बैंक की सेविंग इंटरेस्ट में कटौती की है। बैंक ने ब्याज दर में कटौती कर खाताधारकों के मुनाफे पर कैंची चलाई है। आपको बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक ने कई सालों तक अपने खाताधारकों को अधिकतम ब्याज का ऑफर दिया है। बैंक ने कई सालों से 7 फीसदी तक ब्याज देते रहे हैं।

 बैंक की ब्याज दर में कटौती

बैंक की ब्याज दर में कटौती

प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने बचत खाते के ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने ब्याज दर में 0.05 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर 0.50 फीसदी घटा दी है। बैंक ने ब्याज दर को आधा फी,दी और कम कर दिया है। लगातार दूसरी बार है जब बैंक ने ब्याज दर में कटौती की है। इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक ने इससे पहले ही पिछले महीने डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को दो बार घटाया था।

 बैंक खाताधारकों को लगा झटका

बैंक खाताधारकों को लगा झटका

बैंक ने 100000 रुपए से अधिक के जमा पर ब्याज दर को 4.520 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दिया है। वहीं 1 लाख से कम जमा पर ब्याज दर को घटाकर 3.50 फीसदी कर दिया है। आपको बता दें कि RBI द्वारा रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में बदलाव किए जाने के बाद कोटक महिंद्रा बैंक ने खाताधारकों को झटका दिया है। RBI ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में 0.40% की कटौती की, जिसके बाद बैंकों ने कटौती करना शुरू कर दिया।

 SBI खाताधारकों के लिए खास खबर

SBI खाताधारकों के लिए खास खबर

आपको बता दें कि देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिलहाल ब्याज दरों में कटौती की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि बैंक की ओर से जल्द ऐसी घोषणा की जा सकती है। SBI अपने बचत खाते के जमा पर 2.75 फीसदी ब्याज दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+