नवरात्र में गाड़ियों की बिक्री में 57 फीसदी उछाल, डीलर्स की हुई बल्ले-बल्ले

Automobile sale Surge: कोरोना काल में जिस तरह से देश के उद्योग-धंधों पर ब्रेक लगा था, अब वह लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। ऑटो रिटेल की बिक्री में इस वित्त वर्ष में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। सिर्फ नवरात्रि में गाड़ियों की खरीद में 57 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। पिछले साल की तुलना में इस साल नवरात्रि के मौके पर गाड़ियों की बिक्री में 57 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन की ओर से सोमवार को जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसमे कहा गया है कि सभी गाड़ियों की सभी श्रेणियों में बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। दो पहिया, तीन पहिया, व्यवसायिक वाहन, पैसेंजर वेहिकल, ट्रैक्टर, आदि में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है।

car sale

दो पहिया वाहनों में 52 फीसदी, तीन पहिया वाहनों की बिक्री में 115 फीसदी, कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री में 48 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पैसेंजर वेहिकल की बिक्री में 70 फीसदी की बढ़ोत्तरी, ट्रैक्टर की बिक्री में 58 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। एफडीए की ओर से कहा गया है कि पहली बार हमने नवरात्रि में बिक्री के आंकड़ों को जारी किया है। जब इसकी तुलना 2019 से की गई तो इसमे 16 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दो पहिया, तीन पहिया, सीवी, पीवी, ट्रैक्टर में सर्वाधिक बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

एफएडीएम के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बताया नवरात्रि का पर्व 26 से 5 अक्टूबर के बीच इस साल मनाया गया। नवरात्रि में गाड़ियों की जबरदस्त बिक्री देखने को मिली। तीन साल के अंतराल के बाद गाड़ियों की बिक्री में यह जबरदस्त बिक्री देखने को मिली है। दो पहिया गाड़ियों की बिक्री लगातार कम हुई थी, लेकिन अब वह कोरोना काल के बाद पहली बार पॉजिटिव देखने को मिली है। वहीं ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि आने वाले त्योहारों के मौसम में भी गाड़ियों की बिक्री में तेजी बनी रहेगी।

सिंघानिया ने कहा कि हमे अब उम्मीद है कि दीवाली तक यह बिक्री में बढ़ोत्तरी बनी रहेगी। जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसमे आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना के आंकडे़ शामिल नहीं हैं। बता दें कि इन आंकड़ों को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की मदद से इकट्ठा किया गया है। इसमे कुल 1411 आरटीओ में से 1339 आरटीओ ने जानकारी मुहैया कराई है। नवरात्रि में कुल 539227 गाड़ियों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल नवरात्रि में 342459 गाड़ियों की बिक्री हुई थी। इस साल नवरात्र में कुल 369020 दो पहिया गाड़ियां बिकी, जबकि पिछले साल नवरात्रि में 242213 दो पहिया गाड़ियां बिकी थीं। वहीं पैसेंजर वेहिकल की बात करें तो इस बार नवरात्रि में कुल 110500 गाड़ियों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल 64850 गाड़ियों की बिक्री हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+