Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SBI, UCO और यूनाइडेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के खाते में आएं 25-25 हजार, बैंकों के बाहर लग गई लंबी कतार

नई दिल्ली। अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक या फिर यूनाइडेट बैंक ऑफ इंडिया हैं तो एक बार अपने बैंक का बैलेंस जरूर चेक कर लीजिए। पिछले कुछ दिनों में इन बैंकों के कई खाताधारकों के खाते में अपने आप 25-25 हजार हुए जमा हो गए। पहले खाते में 10000 रुपए जमा हुए और फिर दोबारा से खाते में 15000 रुपए जमा हो गए। प.बंगाल के बर्धमान जिले के कई लोगों के खाते में अपने आप खाते में पैसे जमा होने की खबर आई है। इन तीनों बैंकों के खाताधारकों के अकाउंट में अपने आप 25-25 हजार रु. जमा हो गए हैं।

 खाते में अपने आप जमा हो गए 25000 रुपए

खाते में अपने आप जमा हो गए 25000 रुपए

पूर्वी बर्धमान जिले की केतुग्राम 2 नंबर पंचायत समिति के शिबलून, बेलून, टोलाबाड़ी, सेनपाड़ा, अम्बालग्राम, नबग्राम और गंगाटीकुरी जैसे कई इलाकों में एसबीआई, यूकों बैंक और यूनाइडेट बैंक ऑफ इंडिया के कई खाताधारकों के खाते में दो बार में 25000 रुपए जमा कराए गए हैं। वहीं बैंकों का साफ कहना है कि उन्हें भी इसका कोई अंदाजा नहीं है। वहीं ये खबर फैसले ही बैंकों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें नजर आने लगी है। लोगों के खातों में ये पैसा (NEFT) के जरिये आ रहा है।

 बैंकों के बाहर लग रही हैं लंबी लाइनें

बैंकों के बाहर लग रही हैं लंबी लाइनें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस इलाके में ऐसे कई लोग हैं, जिनका खाता एसबीआई, यूको और यूनाइडेट बैंक ऑफ इंडिया में हैं और उनके खाते में 10000 रुपए से लेकर 25000 रुपए तक की रकम अपने आप जमा हो गई है। खाते में पैसे जमा होने के बाद लोग उसे जल्दी से जल्दी निकालने में जुट गए हैं। कैश निकालने के लिए इन बैंकों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लगने लगी है।

 कहां से आया पैसा

कहां से आया पैसा

जब बैंक मैनेजर्स से इन पैसों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने माना कि हां कई लोगों के खातों में पैसे आएं है, लेकिन कहां से आएं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। लोगों के खातों यह पैसा एनईएफटी के जरिये जमा कराए गए। वहीं लोगों का कहना है कि ये पैसे उन्हें मोदी सरकार की ओर से दिए गए हैं। लोगों का कहना है कि मोदी सरकार अपना वादा पूरा कर रही है। हालांकि आपको बता दें कि खाते में आई अनचाही रकम को लेकर सावधान रहने की जरूरत हैं।

खाते में आए रुपयों को लेकर बैंक ने कही बड़ी बात

खाते में आए रुपयों को लेकर बैंक ने कही बड़ी बात

अपने बैंक जमा खाते में अचानक से आए इस रकम से लोग हैरान है। उन्हें पता नहीं चल रहा है कि उनके खाते में किसने रुपए जमा कराए। किसी के खाते में एक बार तो किसी के खाते में दो-दो बार पैसे जमा कराए गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट से सरकारी अधिकारी के हवाले से लिखा है कि करीब 4 हजार लोगों के खाते में इस तरह से रमक जमा की गई है। वहीं इन पैसों को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये रकम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की है। दावा किया जा रहा है कि फसल बीमा योजना की ये रकम शाखा के 107 उपभोक्ताओं के खाते में आई है। जिसमें कुल 10.81 लाख रुपया भेजा गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बंगाल में फसल बीमा योजना के नाम से चल रही है। जिसके तहत किसानों को फसल को लेकर बीमा की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+