Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Alert! SBI ने आपको भी भेजा है ये SMS तो फौरन करें ये काम, वरना ब्लॉक हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट

Alert!SBI ने आपको भी भेजा है ये SMS तो फौरन करें ये काम,वरना...

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से लगातार अपने ग्राहकों को संदेश भेजा जा रहा है। बैंक अपने कस्टमर्स को लगातार ईमेल और SMS के जरिए संदेश भेज रहा है और ग्राहकों को अपना केवाईसी अपटेड करवाने की अपील कर रहा है। ऐसा नहीं करने वाले खाताधारकों के लेन-देन को ब्लॉक किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपना केवाईसी अपटेड करवा सकते हैं और किन-किन दस्तावेजों की आपको जरूरत होगी।

 एसबीआई भेज रहा है SMS

एसबीआई भेज रहा है SMS

एसबीआई अपने ग्राहकों को ईमेल और एसएमएस के जरिए संदेश भेज रहा है।बैंक अपने ग्राहकों को केवाईसी (Know Your Customer) अपडेट करने की अपील कर रहा है। अगर आपको भी ये ईमेल या संदेश मिल रहा है तो फटाफट अपना केवाई अपडेट करवाए वरना बैंक आपके लेन-देन को ब्लॉक कर सकता है। अगर कोई ग्राहक ये नहीं करवाता तो वह अपने बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएगा। ऐसे में बेहतर है कि समय रहते अपना केवाईसी अपटेड करवा लें।

 कैसे अपटेड करवाएं KYC

कैसे अपटेड करवाएं KYC

RBI की गाइडलाइंस के बाद बैंक अपने ग्राहकों को SMS भेजकर केवाईसी दस्तावेजों को अपडेट करने को कह रहा है। इसके लिए आपको अपने नवीनतम केवाईसी दस्तावेजों के साथ अपनी एसबीआई शाखा में जाकर संपर्क करना होगा। वहां जाकर KYC फॉर्म भरने के साथ जरूरी दस्तावेज देने होंगे। केवाईसी के जरिए बैंक अपने कस्टमर की पूरी जानकारी रखता है। ये बैंक और ग्राहक के बीच रिश्ते को मजबूत करता है।

केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज

केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज

केवाईसी करवाने के लिए आपको बैंक को जरूरी दस्तावेज देने होंगे। SBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आपको KYC के लिए जरूरी दस्तावेज देने होंगे।पहचान पत्र: इसमें आप पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र,ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, नरेगा कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश, डाकघरों द्वारा जारी पहचान पत्र, जन प्राधिकरण द्वारा जारी पहचान पत्र, यूजीसी/एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र, सरकार/सेना का पहचान शामिल हैं।
एड्रेस प्रूफ के तौर पर आप राशन कार्ड, टेलिफोन बिल, बिजली बिल, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट,पंजीकृत लीव एंड लाइसेन्स करार /सेल डीड/लीज एग्रीमेंट की प्रतियां आदि शामिल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+