Ashneer Grover Silicon Valley बैंक बंद होने पर क्या बोले? भारत के स्टार्टअप्स को लगेगा बड़ा झटका!
अशनीर ग्रोवर सिलिकॉन वैली बैंक के पतन के नतीजों को देखने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, बैंक के पतन से कितने वेंचर कैपिटलिस्ट लोगों को नौकरी गंवानी पड़ेगी, ये जानने के लिए इंतजार करना होगा।

Ashneer Grover Silicon Valley बैंक के पतन पर करीबी नजर रख रहे हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल प्रोटेक्शन एंड इनोवेशन ने कैलिफोर्निया स्थित सिलिकॉन वैली बैंक पर ताला लगाने का फरमान सुनाया। इसके बाद शुक्रवार को बैंक बंद कर दिया गया। इसके बाद BharatPe के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने रविवार को कहा कि वह यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि सिलिकॉन वैली बैंक के पतन के बाद कितने पूंजीपतियों की नौकरी चली गई।
अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट किया, "यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि एसवीबी (SVB) के बाद कितने वीसी अपनी नौकरी खो देते हैं (हाँ वे नौकरी करते हैं - संस्थापक नहीं हैं और यह उनका अपना पैसा नहीं है)। वीसी स्पेस को लंबे समय तक सफाई की जरूरत थी। अब नंबर आएगा इनका - बहुत बेवकूफ लोगों ने वीसी में बिना कुछ किए बहुत आसानी से पैसा कमाया है।"
कैलिफोर्निया स्थित सिलिकॉन वैली बैंक बंद होने के बाद उद्योग के विशेषज्ञों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि अमेरिका में 16वें सबसे बड़े बैंक के बंद होने से भारतीय स्टार्टअप परिदृश्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। सिलिकन वैली के एक प्रमुख वेंचर कैपिटलिस्ट (वीसी) आशु गर्ग ने उम्मीद जताई कि मामला सुलझ जाएगा, लेकिन कहा कि यह भारतीय स्टार्टअप के लिए एक बड़ी चोट है।
फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने कहा कि सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के पास कुल संपत्ति में 209 अरब डॉलर और कुल जमा राशि में 175.4 अरब डॉलर था। विशेषज्ञों का मानना है कि चूंकि सिलिकॉन वैली में हर तीसरा स्टार्टअप भारतीय-अमेरिकियों द्वारा स्थापित किया जाता है। इसलिए इन संस्थापकों की एक बड़ी संख्या अगले सप्ताह की शुरुआत में अपने कर्मचारियों को बुनियादी भुगतान और तनख्वाह देने के मामले में भी प्रभावित हो सकती है।
Recommended Video
विशेषज्ञों में एक Ashu Garg के अनुसार, SVB फाइनेंशियल क्लोजर निश्चित रूप से दुनिया भर में स्टार्टअप्स को बाधित कर रहा है। स्टार्टअप्स न्यू इंडिया इकोनॉमी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस सप्ताह भारतीय स्टार्टअप्स के साथ मिलूंगा ताकि उन पर पड़ने वाले प्रभाव को समझ सकूं और नरेंद्र मोदी की सरकार इस संकट के दौरान कैसे मदद कर सकती है।" बता दें कि अशनीर शार्क टैंक इंडिया पर मौजूदगी के कारण अशनीर की कई सोशल मीडिया मीम्स काफी लोकप्रिय हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications