Ashneer Grover Mercedese Offer: अशनीर ने दिया खास ऑफर, बोले- 5 साल कंपनी में पूरे करिए पाइए मर्सिडीज कार
अशनीर ग्रोवर ने अपनी कंपनी में नौकरी के लिए खास ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कर्मचारी कंपनी में 5 साल काम करता है तो उसे मर्सिडीज कार बोनस में मिल सकती है।

Ashneer Grover Mercedese Offer: टीवी शो शार्क टैंक से लोकप्रिय हुए अशनीर ग्रोवर अक्सर अपने बयान को लेकर पसंद किए जाते हैं। वह जिस तरह से बेबाक अंदाज में अफनी राय रखते हैं वह लोगों को काफी पसंद आता है। अशनीर एक बार फिर से अपने खास ऑफऱ के लिए चर्चा में हैं। दरअसल अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक खास प्रस्ताव दिया है, उन्होंने कहा कि अगर वो मेरी कंपनी में पांच साल नौकरी कर लेते हैं तो मैं आपको मर्सिडीज कार तोहफे में दूंगा।

थर्ड यूनिकॉर्न शुरू कर रहे हैं अशनीर
शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में नजर आए अशनीर ग्रोवर ने हाल ही में अपनी किताब दोगलापन को रिलीज किया है। भारत पे के को फाउंडर अशनीर ने एक खास नौकरी का प्रस्ताव दिया है, जोकि लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल अशनीर ग्रोवर ने थर्ड यूनिकॉर्न नाम की कंपनी शुरू की है और वह कंपनी में 50 कर्मचारियों की टीम को खड़ा करना चाहते हैं। अशनीर ग्रोवर ने कहा कि आप कंपनी के लिए पांच साल काम करिए और बदले में बोनस के तौर पर मर्सिडीज कार पाइए।

लोग कर रहे हैं अशनीर की तारीफ
दरअसल अशनीर ग्रोवर के इस प्रस्ताव की एक बड़ी वजह यह माना जा रहा है कि वह खास टैलेंट को तलाशना चाहते हैं और अफनी कंपनी में पूरी शिद्दत से काम करने वाले व्यक्ति को चाहते हैं। अशनीर ने लिंकडिन पोस्ट पर करके इस नौकरी का प्रस्ताव दिया है। कई लोग अशनीर के पोस्ट को गेम चेंजर कह रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस पोस्ट के जरिए अशनीर बेहतरीन टैलेंट को लाना चाहते हैं। कई लोग अशनीर की इस रणनीति की तारीफ की है।

लोगों ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया
अशनीर ग्रोवर के पोस्ट पर लोगों ने काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। प्रखर श्रीवास्तव ने पोस्ट करके लिखा, जबतक है ग्रोवर, इट्स नॉट गेम ओवर। दूसरे यूजर ने लिखा वकील चाहिए क्या ऑन बोर्ड। दूसरे यूजर ने लिखा अशनीर भारत में बेहतरीन मार्केटिंग वाले आदमी हैं। क्या जबरदस्त मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है। दूसरे यूजर ने लिखा, मर्सिडीज नहीं चाहिए, बस थोड़ा बहुत अर्न कर सके उतना ही काफी है।












Click it and Unblock the Notifications