इस तारीख तक बंद हो जाएंगे SBI के लाखों ATM कार्ड, फौरन करें ये काम
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लाकों एटीएम काम काम करना बंद कर देंगे। 31 दिसंबर के बाद SBI के लाखों एटीएम कार्ड काम करना बंद कर देंगे। अगर आपके पास भी एसबीआई के पुराने मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) वाले ATM कार्ड हैं तो बिना देर किए उसे फौरन बदल दे, वरना आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

बंद हो जाएंगे SBI के एटीएम कार्ड
एसबीआई के पुराने मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड बंद होने जा रहे हैं। बैंक ने इन एटीएम को 31 दिसंबर तक बदलने लेने की सलाह दी है। अगर आपके पास भी ये एटीएम कार्ड हैं तो फौरन इसे बदकर ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो 31 दिसंबर के बाद आपका ATM बंद हो जाएगा।

फ्री में मिलेगा नया एटीएम कार्ड
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को फौरन अपने पुराने एटीएम कार्ड को बदलने की सलाद ही है। इतना ही नहीं एसबीआई के ग्राहकों को नए डेबिट कार्ड बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के जारी किए जाएंगे। इतना ही नहीं इसके लिए ग्राहकों से किसी तरह का सालाना मेंटनेंस चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। यानी बिना किसी शुल्क के आप आसानी से अपना एटीएम कार्ड बदलें।

अब क्या करें ग्राहक
एसबीआई ने ट्विट कर ये जानकारी दी है। इस जानकारी के मुताबिक पुराने ATM कार्ड को बदलने के लिए बैंक आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क न हीं लेगा। आपको पुराने एटीएम कार्ड बदलकर उसकी जगह EVM चिप वाला डेबिट कार्ड दिया जाएगा। आप या तो बैंक जाकर या फिर ऑनलाइन बैंकिंग से नए एटीएम कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications