कर्मचारियों की चांदी, कंपनी दे रही है 1 करोड़ से ज्यादा का बोनस
नई दिल्ली, 29 दिसंबर। दुनिया की बड़ी कंपनियों में शामिल एप्पल अपने कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने से रोकने के लिए बड़े बोनस का लालच दे रही है। एप्पल इंक ने अपने कर्मचारियों को दूसरी कंपनी में जाने से रोकने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है, जिसके तहत कंपनी अपने चुनिंदा इंजीनियरों को 1 करोड़ से अधिक का बोनस लेने की बात कह रही है। कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को दूसरी कंपनियों फेसबुक जैसी दूसरी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों में जाने से रोकना के लिए बड़े बोनस का लालच दे रही है।

हाल ही में ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में लिखा कि आईफोन बनाने वाली कंपनी ने अपने कुछ चुनिंदा इंजीनियर्स को स्टॉक बोनस देने की बात कही। कंपनी ने सिलिकॉन डिजाइन, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और ऑपरेशंस डिपार्टमेंट से कुछ कर्मचारियों के लिए इस बोनस का ऐलान किया है। इन कर्मचारियों को 50,000 डॉलर से 180,000 डॉलर तक के बोनस का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि एप्पल और फेसबुक के बीच कांटे की टक्कर चलती है। दोनों एक दूसरे के कर्मचारियों को हथियाने की कोशिश में जुटे रहते हैं। हाल ही में एप्पल के 100 इंजीनियर्स ने फेसबुक को ज्वाइन कर लिया, जबकि कुछ कर्मचारियों ने फेसबुक को छोड़ एप्पल को ज्वाइंन कर लिया। आने वाले दिनों में दोनों कंपनियां ऐसे कई प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही है, जो एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे। ऐसे में दोनों कंपनियों के बीच एक दूसरे के कर्मचारियों को हथियाने की होड़ लगी होती है। एप्पल ने बड़े बोनस का लालच देकर उन्हें रोकने की तरकीब खोजी है।












Click it and Unblock the Notifications